फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   holi khele raghuveera in azamgarh Policemen danced abir-gulal flew children took blessings from elders

होली खेले रघुवीरा... : पुलिसवालों ने लगाए ठुमके, जमकर उड़े अबीर-गुलाल; बच्चों ने बुजुर्गों से लिए आशीर्वाद

Sat, 15 Mar 2025 03:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Mar 2025 03:44 PM IST
सार

जिले में रंगों का पर्व होली छिटपुट घटनाओं को छोड़ पूरे उत्साह और मस्ती के बीच मनाया गया। रंगों की मस्ती में चूर युवा शुक्रवार की सुबह ही सड़कों पर धमाल मचाना शुरू कर दिए थे। यह धमाल दोपहर तक चला, इसके बाद शाम को ईष्ट मित्रों के घर पहुंचकर अबीर लगाने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा।

विज्ञापन
holi khele raghuveera in azamgarh Policemen danced abir-gulal flew children took blessings from elders
आजमगढ़ में होली का लुत्फ उठाते युवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Holi 2025: रंगों की बारिश के बीच दोपहर में नगर के पुरानी कोतवाली और चौक के साथ ही शहर के हर क्षेत्र में कपड़ा फाड़ होली का भी युवाओं ने जम कर लुत्फ उठाया। सुबह से दोपहर तक रंगों की बरसात में जहां हर कोई सराबोर रहा, वहीं दोपहर से देर रात तक गुलाल लगा कर लोग एक-दूसरे से गले मिल होली की बधाई देते रहे। 

विज्ञापन


बीती रात में होलिका दहन के साथ ही होली का हुड़दंग शुरू हुआ, तो सोमवार को पूरे दिन चलता रहा। शहर के लगभग हर मोड़ पर भोजपुरी होली गीतों और डीजे पर मदिरा और भांग के नशे में युवा मस्त दिखे। तो ग्रामीण क्षेत्र में ढोल, मजीरा के बीच फगुवा गीत की मस्ती में झूमते रहे। 
विज्ञापन


नगर के मुकेरीगंज, पांडेय बजार, ब्रह्मस्थान, पुरानी कोतवाली, कटरा, चौक, दलाल घाट, पुरानी सब्जी मंडी, मातबरगंज, एलवल, सिधारी, बेलइसा, हरवंशपुर, सिविल लाइंस आदि चौराहों और तिराहों पर सुबह से ही होली हुड़दंगियों की भीड़ जमा हो गई। नाचते-गाते युवा एक-दूसरे को रंग लगाते रहे और पैग पर पैग लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली हुड़दंगियों के शहर की सड़कों से गुजरने पर छतों से बच्चे रंग भरी पिचकारी से रंगों की बौछार करते रहे।

दोपहर बारह बजते-बजते रंगों की होली कपड़ा फाड़ होली के रूप में तब्दील हो गई। पुरानी कोतवाली, कालीनगंज रोड, मुख्य चौक और शंकर जी तिराहा पर कपड़ा फाड़ होली इस कदर मची रही कि युवा अधनंगे हो कर अपने-अपने घरों को लड़खड़ाते कदमों के साथ गए। होली की खुमारी में कुछ जगहों पर हुड़दंगियों के बीच जगह-जगह मार-पीट की घटनाएं भी सुनने को मिली। 

पुलिस की गाड़ी का सायरन बजते सड़क पर चक्रमण करती दिखी। वहीं शाम होते ही बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग सभी नए परिधान पहन अपने-अपने घरों से निकलना शुरू हुआ। देर रात तक लोग अपने जानने वालों के घर पहुंचकर अबीर लगाकर होली की शुभकामना देते रहे।

ग्रामीण इलाकों में भी धूमधाम से मनाई गई होली
सरायमीरः कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर बाद कस्बे से बारात निकली जो थाना परिसर तक गई। वहां पर होली बारात का स्वागत मिठाई खिलाकर किया। इसके बाद लोग टोलियों के साथ एक दूसरे के ऊपर रंग गुलाल व अबीर की बौछार करते रहे।

मेजवांः फूलपुर कस्बा में होली पर कई जगहों पर मटका फोड़ का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसमें विजयी टीम को पुरस्कृत किया गया। सुबह आठ बजे से टोली में युवाओं के निकलने का क्रम शुरु हो गया था।

लाटघाटः सगड़ी तहसील क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव में होली का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस दौरान बुजुर्गों व युवाओं की टोली लोगों के दरवाजे पर पहुंची और उसने चैता और चौताल का गायन ढोलक, इाल, मंजीरे पर कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान लोगों ने गुझिया और ठंडई का लुत्फ उठाया शाम को एक-दूसरे के घर पहुंचे और गुलाल लगाकर गले मिले। गुझिया, चिप्स, पापड़, नमकीन, मिठाई, दही बड़ा, छोला आदि व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

रानी की सरायः रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। चट्टी-चौराहों पर युवा डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए।

सगड़ीः क्षेत्र के जीयनपुर, अजमतगढ़, मालटारी, मनिकाडीह, अंजान शहीद होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। जीयनपुर में कपड़ा फाड़ होली खेली गई।

फरिहाः फरिहा सहित आसपास गांवों में होली का पर्व मनाया गया। इस दौरान खूब अबीर गुलाल उड़े। बच्चे, बूढ़े व युवा दिन भर थिरकते रहे। वहीं, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन भर पुलिस चक्रमण करती रही।

निजामाबादः तहसील क्षेत्र के गांवों में परंपरागत तरीके से होली का त्योहार मनाया गया। कस्बे में बुढ़वा की बरात निकाली गई। बरात पूरे कस्बे का भ्रमण करते थाना पर जाकर समाप्त हुई। जहां पर प्रशासन द्वारा अबीर, गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर बारात का स्वागत किया गया। 

holi khele raghuveera in azamgarh Policemen danced abir-gulal flew children took blessings from elders
आजमगढ़ में होली के अवसर पर हुड़दंग करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर खेली होली
होली का त्योहार जिले में शांति के साथ संपन्न हुआ। शहर में सक्रिय रहीं पुलिसटीम ने कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया। जनता द्वारा पर्व मनाने के बाद बारी थी पुलिसकर्मियों की। शनिवार को पुलिस लाइन में खाकी का अलग ही रंग देखने को मिला। पुलिस ने भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। एसएसपी हेमराज मीना ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली।

पुलिस लाइन में ढोल नगाड़ों की धुन पर पुलिसकर्मी नाचते गाते रहे। कई पुलिसकर्मियों पर होली का खुमार इस कदर चढ़ा कि उन्होंने एक दूसरे साथियों को रंगों से सराबोर कर डाला। एसएसपी हेमराज मीना जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के आवास पर पहुंचकर होली की बधाई दी। 

इसके बाद वह डीआईजी सुनील कुमार सिंह से मुलाकात कर होली की बधाई। इसके बाद वह मंडलायुक्त विवेक त्रिपाठी से मिले और एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर बधाई दी। पुलिस लाइन में दमकल की गाड़ियों में रंग भरकर पुलिसकर्मियों पर उड़ेला गया। रंगों की बौछार ने सभी को सराबोर कर दिया। 

जोश, उत्साह और उमंग के साथ सभी पुलिसकर्मियों ने मिल जुलकर होली का त्योहार मनाया। होली मिलन समारोह में एसपी ग्रामीण चिराग जैन, आईपीएस अनंत चंद्रशेकर, सीओ गौरव शर्मा सहित आदि लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed