{"_id":"61deb3180bd05260352d46a4","slug":"history-sheet-open-of-two-accused-including-former-block-chief-manoj-singh-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज सिंह समेत दो की खुली हिस्ट्रीशीट, जल्द होगी बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज सिंह समेत दो की खुली हिस्ट्रीशीट, जल्द होगी बड़ी कार्रवाई
Wed, 12 Jan 2022 04:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 12 Jan 2022 04:23 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : amar ujala
आजमगढ़ जिले के शातिर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में एसपी अनुराग आर्य ने दो और अपराधियों की हिस्ट्रीशीट संबंधित थानों में खुलावा दी है। इसमें एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत दो शातिर अपराधी शामिल हैं। एसपी की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव निवासी ठाकुर मनोज सिंह पुत्र स्व. रघुपति सिंह के खिलाफ एसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई हुई है। दीदारगंज थाने में ठग के रूप में ठाकुर मनोज सिंह की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। ठाकुर मनोज सिंह मार्टीनगंज ब्लॉक के पूर्व प्रमुख रह चुके हैं और इन पर ठगी के कई मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
वहीं जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने गोवध मामले में समीर पुत्र स्व. यूनुस निवासी धौरहरा थाना कोतवाली जीयनपुर की भी हिस्ट्रीशीट खोल दी है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दोनों अपराधी शातिर किस्म के हैं। इन पर और कड़ी कार्रवाई को लेकर हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जल्द ही इन अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन