{"_id":"227f3d67780b66e2072904efd05c2ed6","slug":"hinyuwa-the-sajisn-framed-collector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंयुवा जिलाध्यक्ष को साजिशन फंसाया गया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंयुवा जिलाध्यक्ष को साजिशन फंसाया गया
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 21 Aug 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
बीएलओ को मारने के आरोप में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष डा. सदानंद सिंह पर दर्ज एफआईआर को लेकर संगठन का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से जिलाध्यक्ष को फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर को स्पंज करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को बताया कि कोयलसा ब्लाक के हुसेपुर गांव में बीएलओ और ग्राम प्रधान की मिली भगत से चार सौ मतदाताओं का नाम सूची से काट दिया गया। जिससे ब्लाक परिसर में काफी बवाल हो गया। बीएलओ और ग्राम प्रधान ने अपने आदमियों को साथ मिलाकर कुछ ग्रामीणों को पीटा भी था और उनकी मोटर साइकिलें भी तोड़ दी थी। इसके बाद फर्जी एफआईआर दर्ज कराई गई।
प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने उक्त प्रकरण की निष्पक्ष ढ़ंग से जांच कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में डा. राकेश राय, अरूण सिंह साधू, जगदंबा बाबा, जयनाथ सिंह, हरिबंश मिश्रा, सदानंद सिंह आदि शामिल थे।