फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hindu organizations raging on the mosque from the Polytechnic College campus

Azamgarh News: पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बन रहा मस्जिद, भड़के हिंदू संगठन ने दे डाली चेतावनी

Tue, 18 Oct 2022 09:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 18 Oct 2022 09:30 AM IST
सार

आजमगढ़ में राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर के पश्चिमी हिस्से में अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण को अवैध बताते हुए विहिप और बजरंग दल का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मंडलायुक्त से तत्काल उक्त निर्माण को रोकते हुए उसे वहां से हटाने की मांग की।  

विज्ञापन
Hindu organizations raging on the mosque from the Polytechnic College campus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में हो रहे निर्माण को अवैध बताते हुए विहिप और बजरंग दल का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मंडलायुक्त से तत्काल उक्त निर्माण को रोकते हुए उसे वहां से हटाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे की कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

विभाग अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि नगर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर के पश्चिमी हिस्से में अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रशासन की निगरानी में चल रहा है। जिसकी जांच एसडीएम सदर और डीडीओ द्वारा की गई है। जिसमें निर्माण अवैध पाया गया। सात अक्टूबर 2022 को इसका निर्माण रोक दिया गया। बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक गौरव सिंह रघुवंशी ने अवैध ढ़ांचे को सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में अविलंब हटाया जाए। इस मौके पर कुंवर गजेंद्र, चंदन सिंह, अरविंद अग्रवाल, अरविंद मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed