फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hindu organizations announced bandh over Bangladesh incident

Azamgarh News: बांग्लादेश की घटना पर हिंदू संगठनों ने किया बंद का ऐलान

Sun, 18 Aug 2024 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations announced bandh over Bangladesh incident
आजमगढ़। विश्व हिंदू महासंघ व हिंदू संगठनों की बैठक शनिवार को डॉ. आंबेडकर पार्क में हुई। इसमें पदाधिकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के हो रहे नरसंहार का विरोध करते हुए 19 अगस्त को आजमगढ़ बंद का सभी दुकानदारों से आह्वान किया है।
विज्ञापन

महासंघ के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह साधू ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को चिन्हित कर बहन, बेटियों, पुरुषों की निर्मम हत्याएं की जा रही हैं। वहां का हिंदू असहाय है। हिंदू समाज की हत्या रोकने, उनकी सुरक्षा व एकजुटता को लेकर 19 अगस्त को जिले के सभी व्यापारी से अपनी दुकानों को बंद रखने का आह्वान किया। कहा कि व्यापारी सोमवार को डीएम कार्यालय के सामने डॉ. आंबेडकर पार्क में एकत्रित होकर बांग्लादेश में हिंदुओं के हो रहे नरसंहार के विरोध में शामिल होकर निकलने वाले जुलूस में अपनी सहभागिता निभाएं। इस दौरान श्रद्धांजलि का भी आयोजन किया गया है। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा, मिथिलेश चौरसिया, विनोद सोनकर, संजीव सिंह, शमशेर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed