फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Highs fly 5.60 lakhs from pickup

उच्चकों ने पिकअप की डिग्गी से उड़ाए 5.60 लाख

Thu, 24 Sep 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Highs fly 5.60 lakhs from pickup
रानी की सराय। स्थानीय थाना अंतर्गत बेलइसा मंडी सब्जी खरीदने आए एक व्यवसायी के पिकअप की डिग्गी में रखे 5 लाख 60 हजार रुपये उच्चकों ने उड़ा दिया। पीड़ित सब्जी खरीदने मंडी आया हुआ था। घटना के बाबत पीड़ित ने रानी की सराय थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मऊ जिले के चिरैयाकोट निवासी इंद्रजीत मद्धेशिया सब्जी कारोबारी है। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने पिकअप से सब्जी खरीदने बेलइसा मंडी आया था। वह पिकअप के डिग्गी में 5 लाख 60 हजार रुपये रखा हुआ था। मंडी पहुंचने के बाद चालक ने पिकअप एक किनारे खड़ा कर दिया। इंद्रजीत वाहन से उतरा और सब्जी का मोल भाव करने निकल गया। चालक भी गाड़ी से उतर कर चाय पीने चला गया। इसी दौरान कोई उच्चका गाड़ी की डिग्गी से 5 लाख 60 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गया। थोड़ी देर बार इंद्रजीत व्यापारी को पैसा देने के लिए जब अपने पिकअप पर पहुंचा तो डिग्गी टूटी हुई थी और रुपये गायब थे। यह देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर मंडी के व्यवसायी भी आक्रोशित हो उठे। व्यापारियों का कहना है कि अक्सर ही यहां खरीदारी के लिए आने वाले सब्जी कारोबारी उच्चकागिरी के शिकार होते है। फिर भी पुलिस महकमा उच्चकों का आज तक पकड़ नहीं सकी है। पीड़ित ने घटना के बाबत रानी की सराय थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। सूचना पर सीओ सिटी भी मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed