फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   High tension current ran in the houses, the young man died due to scorching

Azamgarh News: घरों में दौड़ा हाईटेंशन करंट, झुलस कर युवक की मौत

Wed, 24 May 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
High tension current ran in the houses, the young man died due to scorching
थाना क्षेत्र के परगाशपुर गांव में बुधवार की सुबह हाईटेंशन करंट लोगों के घरों में दौड़ गया। जिससे एक व्यक्ति की झुलस कर मौत हो गई तो वहीं 12 से अधिक घरों की वायरिंग व बिजली के उपरकण जल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। गांव में बुधवार की सुबह लगभग सात बजे तेज हवा चल रही थी। इसी दौरान एलटी का एचटी लाइन से संपर्क हो गया। जिससे घरों में हाईटेंशन करंट दौड़ गया। घरों की वायरिंग और बिजली के उपकरण टीवी, फ्रीज, कूलर, पंखा आदि जलने लगे। इसी दौरान गांव निवासी रिंकू मद्धेशिया (33) के कमरे में बिजली सप्लाई के लिए गई केबल जल कर उसी के ऊपर गिर गई वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह दो पुत्रियों का पिता था। मौत की सूचना घर पहुंची तो परिजन रोने लगे। घटना से बिजली विभाग के प्रति लोगों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि विभाग की लापरवाही के चलते रिंकू की मौत हुई है और दर्जनों परिवारों की वायरिंग व बिजली के उपकरण जल गए है। कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है। पूर्व में भी विभागीय लापरवाही के चलते ऐसी घटना हो चुकी है, लेकिन विभाग ने आज तक ध्यान नहीं दिया। घटना के पीछे लटक रहे व जर्जर बिजली के तार मुख्य कारण है। लोगों ने पीड़ित परिवारों को बिजली विभाग की तरफ से मुआवजा दिए जाने की भी मांग की। पोस्टमार्टम के बाद रिंकू मद्धेशिया का शव गांव में पहुंचा तो परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और घर के बाहर तिराहे पर शव रख कर जाम लगा दिया। परिजन 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां परिजनों ने बिजली विभाग के जेई के खिलाफ तहरीर दी। एसओ के समझाने-बुझाने पर आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। अवर अभियंता शोभनाथ भारती ने बताया कि विभाग की लापरवाही कहीं भी नहीं है। तेज हवाओं के चलते एलटी तार टूट कर एचटी से सट गया, जिसके चलते घटना हुई है। सूचना मिली है, विभाग अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed