फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Helpline number released to help people trapped in Ukraine

यूक्रेन में फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Sat, 26 Feb 2022 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Helpline number released to help people trapped in Ukraine
यूक्रेन में फंसे जिले के लोगों की सहायता के लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर फोन करके संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मेल आईडी भी जारी की गई है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने बताया कि यूक्रेन में तनाव को देखते हुए भारतीय दूतावास कीव, यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीयों को संभावित मदद पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय दूतावास कीव, यूक्रेन द्वारा हेल्पलाइन नंबर संचालित किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय भारतीय दूतावास हेल्प लाईन नंबर +91 11 23012113, +91 11 23014104, +91 11 23017905, कंट्रोल रूम नंबर- 18001 18797 (नई दिल्ली) है। भारतीय दूतावास, कीव, यूक्रेन द्वारा अपेक्षा की गई है कि दूतावास की वेबसाइट तथा सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्वीटर एवं इंस्टाग्राम) पर सूचनाएं पोस्ट करें तथा उसका फालोअप करें। साथ ही +380 997300483, +380 997300428, +380 933980327, +380 635917881, +380 935046170 नंबर जारी किए गए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों और अन्य भारतीयों तक सहायता पहुंचाने के लिए विदेश मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय दूतावास कीव से समन्वय के लिए रणवीर प्रसाद, आईएएस राहत आयुक्त एवं सचिव, राजस्व विभाग, उप्र. शासन को नोडल अधिकारी नामित किया है। बताया कि राज्य स्तर पर 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है, जिसका टोल फ्री हेल्पलाईन नंबर- (0522)1070, मो0न0-9454441081 तथा ई-मेल rahat@nic.in है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने अपील की है कि यूक्रेन में फंसे जिले के विद्यार्थी या अन्य के परिजन सूचना कार्यालय जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण, कलेक्ट्रेट परिसर में दें। सूचना में निर्धारित प्रारूप पर जिसमें यूक्रेन में फंसे विद्यार्थी या अन्य का नाम, फोटो, माता/पिता का नाम, अभिभावक का नाम, उनका मोबाइल नंबर, जनपद का नाम, पूरा पता, किस कार्य के लिए यूक्रेन गए थे, फंसे व्यक्ति का यूक्रेन का पता, फंसे व्यक्ति का यूक्रेन में संपर्क दूरभाष नंबर, फंसा व्यक्ति वर्तमान में यूक्रेन में कहां पर है तथा विशेष विवरण ई-मेल ddmaazm@gmail.com पर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed