फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Heat is affecting lifestyle high BP patients are increasing

Azamgarh News: जीवनशैली पर असर डाल रही गर्मी, बढ़ रहे हाई बीपी के मरीज, तनाव को कहें बाय बाय

Sun, 15 Jun 2025 10:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 15 Jun 2025 10:47 PM IST
सार

भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त है और इन दिनों अस्पताल में हाई बीपी के मरीजों की संख्या बढी हुई है। आलम ये है कि ओपीडी में प्रतिदिन 12 से 13 मरीज बीपी और तनाव की समस्या लेकर आ रहे हैं। चिकित्सक अपील कर रहे हैं कि शीतल पेय का प्रयोग करें और तनाव से खुद को मुक्त रखें। इसके साथ ही पर्याप्त नींद लें।

विज्ञापन
Heat is affecting lifestyle high BP patients are increasing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self

विस्तार

गर्मी और मानसिक तनाव के साथ-साथ अव्यवस्थित खानपान व भागदौड़ भरी जीवनशैली लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। खासकर 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) की समस्या तेजी से बढ़ रही है। मंडलीय जिला चिकित्सालय में डॉ. आरके कुशवाहा की ओपीडी में प्रतिदिन 12 से 13 मरीज हाइपरटेंशन की शिकायत के साथ पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरके कुशवाहा ने बताया कि जब खून का दबाव नसों पर असामान्य रूप से बढ़ता है तो उसे हाईपरटेंशन कहते हैं। यह एक साइलेंट किलर है, क्योंकि यह धीरे-धीरे शरीर को गंभीर बीमारियों की ओर ले जाता है। इसका प्रमुख कारण तनाव, असंतुलित दिनचर्या और गर्मी के चलते चिड़चिड़ापन है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 18 से 35 वर्ष के लोगों में भी इसका असर दिख रहा है। अब यह बीमारी केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। विशेष रूप से गर्मियों के दिनों में शरीर का तापमान असंतुलित होने से ब्लड प्रेशर का खतरा और अधिक बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों सिर्फ हाईपरटेंशन ही नहीं, बल्कि गर्मी जनित कई बीमारियों के मरीज लगातार आ रहे हैं। इनमें त्वचा में खुजली, चेहरे पर दाने, पेट दर्द, सिर दर्द, उल्टी-दस्त, कान दर्द, डायरिया, पीलिया और आंखों में जलन प्रमुख हैं।

बरतें सावधानियां

- 40 वर्ष की आयु के बाद साल में कम से कम एक बार ब्लड प्रेशर की जांच अवश्य कराएं।

- यदि बीपी बार-बार 130/90 या उससे अधिक आ रहा है, तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

- पर्याप्त नींद लें, तनाव से बचें और संतुलित आहार लें।

- धूप में निकलने से बचें और शरीर को हाइड्रेट रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed