फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hearing of 11 cases took place on the first day in Phulpur Rural Court.

Azamgarh News: फूलपुर ग्रामीण न्यायालय में पहले दिन हुई 11 मामलों की हुई सुनवाई

Sat, 17 Feb 2024 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Hearing of 11 cases took place on the first day in Phulpur Rural Court.
जिले के अधिवक्ताओं के विरोध के बीच शुक्रवार को फूलपुर तहसील में ग्राम न्यायालय का शुभारंभ हो गया। इस अदालत के ग्राम न्यायाधीश हर्ष आनंद ने शुक्रवार को अदालत में बैठकर कार्य शुरू किया। अब तक फूलपुर में कुल 205 मुकदमे जिले से भेजे जा चुके हैं।शुक्रवार को जिनका मुकदमा पहले दिन लगा था वही वादकारी आए थे। कोई नया मुकदमा दाखिल नहीं हुआ। जबकि जिले से आए 11 मुकदमों को सूची में दर्ज कर सुनवाई की गई। ग्राम न्यायालय स्थापित होने से लोगों में हर्ष व्याप्त है। यहां कनिष्क लिपिक अनिल यादव, वरिष्ठ लिपिक सुधाकर यादव और चपरासी की तैनाती की गई है। दूसरी तरफ शुक्रवार को भी ग्राम न्यायालय स्थापना को लेकर जिले के अधिवक्ता आंदोलनरत रहे। बताते चलें कि ग्राम न्यायालय में दो वर्ष तक की सजा के मामले तथा 20 हजार तक की चोरी के मामलों से संबंधित वाद दाखिलकर उसकी सुनवाई की जाएगी। इसके अलावा 25 हजार रुपये तक की मालियत वाले भूमि संबंधी वाद भी ग्राम न्यायालय में दाखिल कर सुनवाई की जाएगी। इसके अलावा जिला जज से अनुमति प्राप्त कर महीने में दो बार सचल अदालत न्याय पंचायत स्तर पर लगा कर मामले की सुनवाई की जा सकेगी। उदाहरण के लिए यदि कोई वाद कोर्ट में दखिल हुआ, उसका निस्तारण करने के लिए जरूरत पड़े तो कोर्ट उस न्याय पंचायत पहुंचकर दोनों पक्षों को सुनकर उसका निस्तारण करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed