फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Health workers sitting on strike carrying placards of 'We save you from diseases, save us from goons

UP: ‘हम बीमारी से बचाते है, हमें गुंडों से बचाईए’ की तख्ती ले धरने पर बैठे स्वास्थ्यकर्मी, ये है पूरा मामला

Fri, 17 Nov 2023 05:48 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 17 Nov 2023 05:48 PM IST
सार

बुधवार की रात लगभग सवा सात बजे सीएचसी कोल्हूखोर पर जहानागंज थाना पुलिस ने आपसी मारपीट में घायल लोगों को भेजा था। जिनका चिकित्सा प्रभारी डॉ. धनंजय पांडेय इलाज करने के साथ ही मेडिकल भी कर रहे थे। वहीं इस दौरान स्टाफ नर्स सुनीता प्रसव पीड़ित महिला का इलाज कर रही थी।

विज्ञापन
Health workers sitting on strike carrying placards of 'We save you from diseases, save us from goons
तख्ती ले धरने पर बैठे स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएचसी कोल्हूखोर जहानागंज के डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी शुक्रवार को मरीज के तिमारदार द्वारा की गइ बदसलूकी व एससी-एसटी के मुकदमें में फंसाए जाने की धमकी दिए जाने पर आक्रोशित हो गए और अस्पताल की सारी व्यवस्थाओं को ठप कर मुख्य गेट पर ही धरने पर बैठ गए। आंदोलित स्वास्थ्यकर्मी अपने हाथो में ‘हम बीमारी से बचाते हैं, हमें गुंडों से बचाईए’ लिखी तख्तियां लिए हुए थे। 

विज्ञापन

बीते बुधवार की रात लगभग सवा सात बजे सीएचसी कोल्हूखोर पर जहानागंज थाना पुलिस ने आपसी मारपीट में घायल लोगों को भेजा था। जिनका चिकित्सा प्रभारी डॉ. धनंजय पांडेय इलाज करने के साथ ही मेडिकल भी कर रहे थे। वहीं इस दौरान स्टाफ नर्स सुनीता प्रसव पीड़ित महिला का इलाज कर रही थी। तभी एक व्यक्ति बीमार महिला को लेकर पहुंचा और स्टाफ नर्स से उक्त महिला को जिला के लिए रेफर करने का दबाव बनाने लगा। स्टाफ नर्स ने डॉ. धनंजय को इसकी जानकारी दिया। इस पर डॉ. धनंजय ने महिला को लेकर आए व्यक्ति से पूछा कि महिला का कहा इलाज हुआ है। कोई पर्चा हो तो दे, तभी रेफर किया जा सकता है। डॉ. की इस बात पर महिला को लेकर आया व्यक्ति भड़क उठा और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने लगा। कर्मचारियों ने विरोध किया तो एससी-एसटी में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने लगा। प्रभारी डॉ. धनंजय के साथ ही उसने बदसलूकी किया। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियाें ने 112 पर फोन किया तो वह व्यक्ति भाग निकला। स्वास्थ्य कर्मियों ने थाने पर तहरीर दिया, लेकिन दो दिन बाद भी कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं किया। जिससे आक्रोशित स्वास्थ्यकर्मी शुक्रवार को सीएचसी की सारी व्यवस्थाओं को ठप कर मुख्य गेट पर ही धरने पर बैठ गए। स्वास्थ्य कर्मियों के धरने पर बैठने की जानकारी पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और हर तरह के सहयोग का आश्वासन देकर स्वास्थ्यकर्मियों का धरना लगभग दो घंटे बाद समाप्त करवाया। इसके बाद डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी में लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed