फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Health system failure due to unfit 108 ambulance in Azamgarh video viral on social media

108 Ambulance: आजमगढ़ में धक्का मार एंबुलेंस के सहारे स्वास्थ्य व्यवस्था, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sun, 17 Jul 2022 05:49 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Jul 2022 05:49 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 108  एंबुलेंस को धक्का देकर स्टार्ट करते लोग दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो सीएचसी अहरौला के ठीक सामने का है। 

विज्ञापन
Health system failure due to unfit 108 ambulance in Azamgarh video viral on social media
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मरीजों को ले जाने के लिए 108 नंबर की एंबुलेंस को धक्का देकर स्टार्ट करते लोग दिख रहे हैं। एंबुलेंस को धक्का देकर स्टार्ट करने का वीडियो सामने आने के बाद लोग जिले में स्वास्थ्य विभाग को कोस रहे हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वीडियो सीएचसी अहरौला के ठीक सामने का है। शनिवार शाम एंबुलेस को मरीज के तीमारदार धक्का दे रहे थे। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन


किसी ने लिखा कि अक्सर ही 108 नंबर की एंबुलेस ऐसे ही बीच रास्ते में खड़ी हो जाती है। इससे मरीज के साथ ही तीमारदारों के समक्ष बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। एक अन्य ने लिखा कि जब स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस ही बीमार है तो वह बीमारों को अस्पताल कैसे पहुंचाएंगी। सरकार ने एंबुलेंस की व्यवस्था आम जनता की सुविधा के लिए चालू किया है लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते खामियाजा मरीज भुगत रहे हैं। फिटनेस की ओर तो जैसे विभाग ध्यान ही नहीं देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक बोले- एंबुलेंस हमारे अस्पताल का नहीं

मामले में सीएचसी अहरौला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. योगेश गौतम ने कहा कि वायरल वीडियो में जो एंबुलेंस है वह हमारे अस्पताल की नहीं है। उसमें कोई तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते वह स्टार्ट नहीं हो रही थी। वैसे भी इन एबुलेंसों के देखरेख की जिम्मेदारी लखनऊ के जीवीके कंपनी की है। उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा कि एंबुलेंसों का फिटनेस चेक करा लिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed