{"_id":"5946bc034f1c1bca5f8b4630","slug":"health-of-people-deteriorating-with-smoke","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुएं से बिगड़ रही लोगों की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुएं से बिगड़ रही लोगों की सेहत
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
धुएं से बिगड़ रही लोगों की सेहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज पूरे विश्व में प्रदूषण को लेकर हाय तौबा मची हुई है। भारत सरकार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जा रहा है। वहीं, नगरपालिका प्रशासन की ओर से पुरानी जेल के सामने बंधे के किनारे गिराए गए कूड़े को जलाने से न सिर्फ प्रदूषण बढ़ रहा है बल्कि आने जाने वालों का दम घुटता है। इतना ही नहीं धुआं फैलने से दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। इस पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की ओर से कुछ नहीं किया जा रहा है।
विश्व पर्यावरण दिवस बीत चुका है। सभी लोग इस दिवस पर पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ भी ले चुके हैं। सभी विभागों ने भी पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया लेकिन विभाग इसके प्रति कितना सतर्क है इसका नजारा मंडल कारागार के सामने स्थित बंधे पर आसानी से देखा जा सकता है। नगर के मुख्य मार्ग पर बढ़ते गाड़ियों के बोझ को देखते ह़ुए प्रशासन ने शहर सुरक्षा बांध को पिच कराया ताकि इस मार्ग से लोग आवागमन कर सकें। लेकिन नगरपालिका द्वारा इसके किनारे कूड़ा को गिराया जाने लगा।
विगत एक सप्ताह से भी अधिक दिन से कूड़े में आग लगी है। इस आग से निकलने वाला दम घोंटू धुआं लोगों की सांस लेना दूभर कर दे रहा है। धुएं के कारण लोग इस मार्ग से जाने से कतरा रहे हैं। शाम के समय यह धुआं इतना गाढ़ा हो जाता है। अगल-बगल रहने वाले लोगों की सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं, नगरपालिका ऑफिस के ठीक सामने यह आग जल रही है लेकिन नगरपालिका द्वारा इस पर काबू पाने के लिए कोई उपाय नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
कूड़ा जलाने की जानकारी नहीं है। सफाई इंस्पेक्टर को आग को बुझवाने का निर्देश देने के साथ चेताया जाएगा कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही न होने पाए। - इंदिरा देवी जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष