फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Headmaster dies after being cut off from train

ट्रेन से कट कर प्रधानाध्यापक की हुई मौत्र

Tue, 01 Nov 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Headmaster dies after being cut off from train
सरायमीर। थाना क्षेत्र के खरेवां गांव से गुजरे रेलवे ट्रैक पर सोमवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के रूप में की गई है।
विज्ञापन

दिल्ली से आजमगढ़ आने वाली कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे सरायमीर थाना अंतर्गत खरेवां गांव के रेलवे ट्रैक पर पहुंची। इसी दौरान एक अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक पर शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। मृतक की बाइक भी ट्रैक के किनारे खड़ी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कवायद शुरू किया। लेकिन शव ही पहचान मौके पर न होने पर लेकर थाने चली गई। थाने पहुंचने पर बाइक नंबर आदि के आधार पर मृतक की पहचान प्रदीप सिंह (56) पुत्र स्व. कल्पनाथ सिंह निवासी ग्राम सुरहन के रुप में की गई। मृतक कन्या प्राथमिक विद्यालय सुरहन पर प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed