फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Head constable arrested with ganja

Azamgarh News: गांजे के साथ मुख्य आरक्षी गिरफ्तार

Sun, 30 Nov 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Head constable arrested with ganja
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस टीम ने एक मुख्य आरक्षी को अवैध गांजा बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी दीपक चौधरी वाराणसी जनपद के सारनाथ थाना क्षेत्र के अशोक नगर कॉलोनी दानियालपुर नक्कीघाट का निवासी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी, प्रभारी चौकी लालगंज, पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हाईवे मोड़, पकड़ी खुर्द रोड के पास एक व्यक्ति राहगीरों को अवैध गांजा बेच रहा है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मुखबिर की निशानदेही पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम दीपक चौधरी बताया। साथ ही वह स्वयं को डाक पैरोकार (मुख्य आरक्षी) के पद पर नियुक्त होना भी स्वीकार किया। क्षेत्राधिकारी लालगंज की उपस्थिति में उसके कब्जे से एक पन्नी में सफेद कागज की चार पुड़ियों में रखा कुल 38 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed