फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   He joins the new direction of the stylus

नई दिशा मिलती है राहुल की लेखनी से

Sun, 14 Feb 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 14 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
He joins the new direction of the stylus
महान यायावर राहुल संाकृत्यायन की जन्म स्थलीय पंदहा में रविवार को एक भ्रमण दल पहुंचा। पुस्तकालय में गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन पर चर्चा की।
विज्ञापन


गोष्ठी को संबोधित करते हुए जेएनयू के अंर्तराष्ट्रीय प्रो. एनएन मालाकर ने कहा कि आज इस स्थल पर आकर गौरव महसूस कर रहा हूं। राहुल जी की लेखनी से एक नई दिशा मिलती है। डा. तुलसी राम की पुण्यतिथि पर जनपद में पधारे प्रोफेसर ने कहा कि राहुल जी से ही डा. तुलसी राम को प्रेरणा मिली थी।

राहुल जी के भागो नहीं दुनिया बदलो ने डा. तुलसी राम के जीवन वृत्त को बदल दिया था। वर्तमान परिवेश में आवश्यकता है कि राहुल जी के कृत्यों को आत्मसात करने की। भ्रमण दल में मौजूद डा. तुलसी राम की पुत्री लूबा राहुल जी की प्रतिमा पर नतमस्तक होते हुए काफी अधीर नजर आई।
विज्ञापन


कहा कि ऐसे महान घुमक्कड़ी और महान लेखक की जन्म स्थली पर आना काफी सुखद है। आज मैं धन्य हो गई। गोष्ठी को रामनारायण राम, हरिमंदिर पांडेय, अमरनाथ पाठक, जितेंद्र पांडेय, हरिगेन राम, रामदवर राम, ज्वाला प्रसाद आदि ने संबोधित किया। राहुल जन पुस्तकालय के प्रबंधक राधेश्याम पाठक ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed