{"_id":"62950c77447cc27f860fe9b5","slug":"he-had-misled-the-police-by-killing-his-own-daughter-arrested-azamgarh-news-vns6563443118","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद ही पुत्री की हत्या कर पुलिस को किया था गुमराह, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद ही पुत्री की हत्या कर पुलिस को किया था गुमराह, गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव में 16 मई को एक विवाहिता की मायके में संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। परिजन महिला द्वारा फांसी लगा कर आत्महत्या की बात कहते हुए पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज 1दिया। वहीं मृतका की छोटी बहन से पिता के खिलाफ हत्या की तहरीर दिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने सोमवार को हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
फूलपुर कोतवाली के सैदपुर गांव निवासी महेंद्र यादव ने अपनी बड़ी पुत्री रंजना की शादी पवई थाना क्षेत्र के बसही अशरफपुर गांव निवासी बलिराम यादव से तीन माह पूर्व किया था। रंजना मानसिक रूप से कुछ बीमार थी। जिस पर ससुराल वाले उसे मायके भेज दिए। इसके बाद पिता ने अपनी दूसरी पुत्री अंजना की शादी बड़ी पुत्री रंजना के पति बलिराम से कर दिया। इस दौरान रंजना को उसके ननिहाल भेज दिया गया था। दूसरी पुत्री की शादी 13 मई को की गई थी। इस शादी के बाद रंजना अपने ननिहाल से घर आयी तो उसे पास पड़ोस के लोगों से यह जानकारी हुई कि उसके पिता ने उसकी छोटी बहन की शादी उसके ही पति से कर दिया है। जिसे लेकर उसने अपने पिता से बहस करना शुरू कर दिया। 16 मई की सुबह भी उसकी पिता से इसी बात को लेकर बहस हुई। इसी दौरान पिता ने उसे धक्का दिया तो वह गिर गई और फिर पिता महेंद्र ने खुद गला दबा कर हत्या कर दिया।
खुद को बचाने के लिए उसने पुत्री द्वारा फांसी लगा लेने की अफवाह फैला दी गई और पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर लिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। इस पर फूलपुर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की विवेचना में जहां आरोप की पुष्टि हुई तो वहीं मृतका की छोटी बहन अंजना पत्नी बलिराम ने अपने पिता के खिलाफ 29 मई को बड़ी बहन रंजना की हत्या किए जाने की तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया। विवेचना में इस बात की पुष्टि हुई तो पुलिस ने पिता महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हत्या आरोपी पिता ने भी हत्या करने की बात स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। उसने बताया कि बड़ी पुत्री मानसिक रूप से ठीक नहीं थी, जिसके चलते शादी के बाद ससुराल वाले उसे मायके भेज दिए। वे उसे ले जाने को तैयार नहीं थे, किसी तरह मान-मनौवल कर उसने छोटी बेटी की शादी पहली के पति से करा दिया था। जिससे बड़ी पुत्री रंजना नाराज थी और अक्सर ही उससे बहस करती थी। घटना वाले दिन भी उसने बहस किया और गुस्से में आकर उसने गला दबा कर हत्या कर दिया।