{"_id":"60e9ca718ebc3e13527abeba","slug":"harvesting-stopped-in-baghwa-villagers-breathed-a-sigh-of-relief-azamgarh-news-vns5997029185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगहवा में थमी कटान, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगहवा में थमी कटान, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर पर प्रवाहित होने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। घाघरा नदी अपने तटीय क्षेत्रों में कटान कर रही है। नदी द्वारा बगहवा में की जा रही कटान थम गई है जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
देवारा खास राजा के बगहवा में घाघरा नदी पांच मकान पहले ही काट चुकी है। बाकी शेष बचे 40 मकान जो नदी की कटान के मुहाने पर है अभी सुरक्षित हैं। बगहवा में कुल 70 घर का परिवार निवास करता है लेकिन घाघरा नदी की कटान के मुहाने पर 40 घर हैं। साधु का पुरा में 50, बासु के पुरा में 25 घर, झगरहवा में 70 घर है जहां घाघरा नदी कटान कर रही थी वह अब थम गई है। घाघरा नदी के जलस्तर के उतार-चढ़ाव से देवारावासी भयभीत हैं। कटान रुकने से ग्रामीण जहां राहत की सांस ले रहे हैं लेकिन भविष्य में नदी बढ़ाव को लेकर चिंतित हैं। वहीं गांगेपुर में कटान हो रही है। गांगेपुर रिंग बंधा जो अभी सुरक्षित है इस बंधे के अंदर गांगेपुर गांव के 100 लोगों का घर है। उसको बचाने के लिए तीन ठोकर बनाए जा रहे हैं जो अधर में लटके हुए हैं। कुढ़वा रिंग बंधा को घाघरा नदी पहले काट चुकी है शेष बचे बंधे को भी काट रही है। परसिया रिग बंधा जो घाघरा नदी पहले ही काट चुकी है अब शेष बचे रिंग बंधे को काट रही है। शुक्रवार को डिघिया गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर 68. 27 मीटर रहा जो शनिवार की शाम को 68. 22 मीटर हो गया। वहीं शुक्रवार की शाम को बदरहुंआ गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर 69.03 मीटर रहा जो शनिवार की शाम को गेज से नीचे आ गया।