फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Harvester owners' union shouted in protest against stubble management and GPS system

पराली मैनेजमेंट व जीपीएस सिस्टम के विरोध में हार्वेस्टर मालिक संघ ने भरी हुंकार

Fri, 15 Oct 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Harvester owners' union shouted in protest against stubble management and GPS system
डीएम द्वारा जबरदस्ती लागू की जा रही पराली मैनेजमेंट और जीपीएस सिस्टम को लेकर हार्वेस्टर मालिक संघ ने सगड़ी में विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की साथ ही फसल का अवशेष मनरेगा से हटवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

हार्वेस्टर मालिकों ने कहा कि यह व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बेमतलब है। इससे किसानों का भी नुकसान है। इस व्यवस्था से धान की फसल की पराली खेत में ही बिखर जाएगी। साथ ही 30 परसेंट धान भी खेत में ही नष्ट हो जाएगा। जिसे दो तरफा नुकसान होगा। सगड़ी तहसील के इसरापार रामगढ़ में प्रदर्शन के बाद बैठक की। संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा हार्वेस्टर मशीनों के साथ एसएमएस और जीपीएस सिस्टम अनिवार्य कर दिया गया। यह निर्णय बेतुका और मनमाना है। जिसका हम लोग पुरजोर विरोध करते हैं। इससे हार्वेस्टर मालिकों सहित किसानों का भी नुकसान है। संघ के संरक्षक सोनू सिंह पराली की व्यवस्था किसान द्वारा की जानी चाहिए अथवा मनरेगा के तहत पराली को गौशालाओं में भेजा जाए। जिससे फसल के अवशेष का सदुपयोग हो जाएगा। इसे लेकर संघ के लोग शनिवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी को पत्र भी सौंपेंगे। प्रदर्शन में शिवम राय, रोमी सिंह,प्रफुल्ल चंद्र राय, सुशांत राय, प्रमोद राय, रमेश राय, बलवंत सिंह, मुनमुन सिंह, सोनू सिंह व लालमन यादव सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed