फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hanging electric wires are irresponsible

लटक रहे बिजली के तार, बेपरवाह हैं जिम्मेदार

Mon, 04 Jul 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hanging electric wires are irresponsible
आजमगढ़। जिले की सड़कों पर निकलना मतलब जान हथेली पर रखकर घूमना कारण बिजली के तार हादसों को दावत दे रहे हैं। यहां हर पल सिर पर मौत मंडराती रहती है, लेकिन हुक्मरानों को शायद ऐसे हादसों का इंतजार है। जिले में बिजली के तार हादसों को दावत दे रहे हैं। हर महीने सुविधाओं के नाम पर लाखों रुपये खर्च करने का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत दावों को खोखला साबित कर रही है। इसकी बानगी शहर के बड़ादेव, बदरका, कोलघाट, रैदोपुर, कोटमोहल्ला, मातवरगंज, तकिया व हरिबंशपुर समेत अन्य क्षेत्रों में देखने को मिलेगी। जहां बिजली के तार मौत बनकर लटक रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली कंपनी हर साल बारिश से पहले बिजली लाइनों के रखरखाव का काम करती है। इसके तहत बिजली लाइनों के ऊपर आए पेड़ों की डालियों से काटने से लेकर जर्जरहाल तारों को बदलने, खुले व जमीन पर रखे ट्रांसफार्मरों को हटाने जैसे कई काम होते हैं, जिससे बारिश में बिजली सप्लाई बाधित न हो। मेंटेनेंस के इस काम पर करोड़ों रुपये खर्च होता है। हर रोज किसी न किसी क्षेत्र की बिजली कटौती हुई। लेकिन मेंटेनेंस की हालत यह है कि जिला मुख्यालय पर ही सड़क से सात से आठ फीट ऊंचाई पर बिजली के तार झूल रहे हैं। ट्रांसफार्मर जमीन पर रखे हैं, जिनसे हर बारिश में हादसे होते हैं, मवेशियों की जान जाती है। यह सब जिला मुख्यालय के हालात हैं, जो बिजली कंपनी के मेंटेनेंस की पोल खोल रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में तो हालात और भी बदतर हैं। बिजली के तार आज भी कई दशक पुरानी और जर्जर हालत में हैं। तारों की हालत यह है कि, वह कभी भी टूट जाते हैं और इन टूटे तारों की मरम्मत के नाम पर बिजली कंपनी के कर्मचारी किसी पुराने तार से टूटी लाइन को जोड़ जाते हैं। बिजली तारों की यह मरहम पट्टी इतनी बार हुई है कि जगह-जगह बिजली लाइनों में जोड़ नजर आ रहे हैं। हालत यह है कि 100 मीटर के तार में 15 से 20 जगह जाइंट नजर आ जाते हैं। यह जर्जर हाल तार हल्की सी हवा से बिजली का लोड बढ़ने के बाद कभी भी फाल्ट हो जाते हैं और कई बार दुखद हादसों का सबब बन चुके हैं। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जिले में जहां भी तार जर्जर हैं, वहां केबल तार लगाए जा रहे। वहीं जर्जर पोल भी बदले जा रहे है। अभी भी जर्जर तार बदलने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed