{"_id":"6af75c5061c21402540e8847","slug":"half-yearly-examinations-will-begin-in-council-schools-from-november-17-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-160497-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: परिषदीय विद्यालयों में 17 नवंबर से शुरू होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: परिषदीय विद्यालयों में 17 नवंबर से शुरू होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में 17 नवंबर से परीक्षा शुरू होगी। पांच दिन तक दो पालियों में चलने वाली परीक्षा 21 नवंबर को समाप्त होगी।
इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने समय सारिणी जारी कर दी है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक कराई जाएगी।
कक्षा एक के विद्यार्थियों की सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी। वहीं, कक्षा दो से पांच तक लिखित और मौखिक दोनों आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। कक्षा दो एवं तीन में लिखित और मौखिक परीक्षा का अधिभार 50-50 प्रतिशत रहेगा, जबकि कक्षा चार और पांच में लिखित परीक्षा का अधिभार 70 प्रतिशत और मौखिक परीक्षा का 30 प्रतिशत होगा।
विज्ञापन
परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी। इसमें 10 अंक के बहुविकल्पीय, 10 अंक के अति लघु उत्तरीय, 20 अंक के लघु उत्तरीय और 10 अंक के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों का प्रकाशन जिला स्तर पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कराया जा रहा है।
प्रश्नपत्रों का विद्यालयवार गोपनीय तरीके से वितरण होगा। इसकी जिम्मेदारी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई है। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित 2706 परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा कराई जाएगी। इनमें 1724 प्राथमिक, 458 उच्च प्राथमिक और 524 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा 21 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में भी निर्धारित समय सारिणी के अनुसार परीक्षा होगी।
00 वर्जन
परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। विभागीय स्तर से सभी कक्षाओं के प्रश्न पत्र तैयार कर प्रकाशन के लिए दे दिए गए हैं। खंड शिक्षाधिकारियों की देखरेख में प्रश्नपत्रों का वितरण कराया जाएगा। परीक्षा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कराई जाएगी।- राजीव कुमार पाठक, बीएसए आजमगढ़।