फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hajra Majid topped the district in class 10th and Aryan Gupta topped the district in class 12th

Azamgarh News: दसवीं में हाजरा माजिद तो बारहवीं में आर्यन गुप्ता ने किया जिला टॉप

Wed, 14 May 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hajra Majid topped the district in class 10th and Aryan Gupta topped the district in class 12th
आजमगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को कक्षा-10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया। आजमगढ़ पब्लिक स्कूल की कक्षा-10वीं की छात्रा हाजरा माजिद 99.4 प्रतिशत और 12वीं में चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आर्यन गुप्ता ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। वहीं, जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। परिणाम देखकर उनके चेहरे खुशी से खिल गए।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई के करीब 75 विद्यालय संचालित हैं। इनमें 10वीं के करीब नौ हजार और 12वीं में कुल 6595 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इंटरमीडिएट में 5188 परीक्षार्थी पास हुए। जिले में इंटरमीडिएट का परिणाम 78.67 प्रतिशत रहा। मंगलवार को अचानक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। छात्र-छात्राओं को जानकारी हुई तो उन्होंने मोबाइल से साइट पर जाकर परिणाम देखा। थोड़ी देर के लिए साइट भी काम नहीं कर रही थी। परीक्षा परिणाम आशा के अनुरूप आने पर परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए। माता-पिता के साथ मित्रों ने भी सफलता पर बधाई दी। वहीं, परिणाम आने के बाद तक्षशिला पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को प्रबंधक ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed