फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hacker arrested for extracting confirmed tickets

Azamgarh News: कंफर्म टिकट निकालने वाला हैकर गिरफ्तार

Mon, 09 Jan 2023 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Hacker arrested for extracting confirmed tickets
रेलवे पुलिस के गिरफ्त में टिकट दलाल। संवाद - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। वेबसाइट हैक कर कंफर्म टिकट निकालने के आरोप में सीआईबी (अपराध आसूचना शाखा) वाराणसी व आरपीएफ आजमगढ़ की टीम ने रविवार को बिलरियागंज बाजार से एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से ई-टिकट और प्रतिबंधित साफ्टवेयर बरामद किए। पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर उसे वाराणसी भेज दिया। रेलवे सुरक्षा बल आजमगढ़ के उप निरीक्षक संजय शुक्ला, लोकनाथ गुप्ता व सीआइबी वाराणसी के उप निरीक्षक हरीश चंद ने अपने साथियों के साथ रविवार को बिलरियागंज बाजार स्थित सागर ट्रेवल्स पर छापेमारी की। इस दौरान भगतपुर गांव निवासी संचालक माता प्रसाद को रेलवे आरक्षित ई-टिकटों के अवैध कारोबार के जुर्म में हिरासत में लिया। उसके पास से कुल 14 व्यक्तिगत आईडी मिली। आरोपी आईआरसीटीसी का एजेंट आईडी और व्यग्तिगत आईडी से आरक्षित रेल ई टिकट को प्रतिबंधित साफ्टवेयर की मदद से बनाकरतत्काल टिकट पर 500 रुपये व एजेंट आईडी पर 100 से 150 रुपये अतिरिक्त लेकर बेचता था। पुलिस ने उसके पास से 23 आरक्षित टिकट बरामद किए। जिसकी कीमत कुल 13018 रुपये है। जिसमें नौ की यात्रा शेष बची है। वहीं यात्रा समाप्त 14 टिकटों की कीमत कुल 18054 रुपये। पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त उपकरण व दो प्रतिबंधित साफ्टवेयर सिक्का व नेक्सस बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed