फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Guru ji is pressurizing to vote for a particular party, there was a complaint

दल विशेष को वोट करने का दबाव बना रहे गुरू जी, हुई शिकायत

Fri, 25 Feb 2022 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Guru ji is pressurizing to vote for a particular party, there was a complaint
परिषदीय विद्यालय पर तैनात एक शिक्षक बच्चों के माध्यम से एक दल विशेष को वोट करने का संदेश बच्चों के घरों पर भेज रहे थे। इसकी शिकायत बच्चों के पिता ने थाने पर लिखित रुप से की है। साथ ही जिलाधिकारी व चुनाव आयोग को भी शिकायती पत्रक भेजा है।
विज्ञापन

अहरौला थाना के लेदौरा गांव निवासी निठुरी निषाद ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि उसके तीन बच्चे प्राथमिक विद्यालय लेदौरा में पढ़ते हैं। यहां तैनात एक शिक्षक बच्चों के माध्यम से लगातार घर यह संदेश भेज रहे था कि फला पार्टी को वोट करें। लगातार एक दल विशेष को वोट करने के लिए आ रहे संदेश पर जब अभिभावक ने शिक्षक से मिल कर विरोध किया तो शिक्षक भड़क उठे और बच्चों को स्कूल से निकाल देने की धमकी दी। निठुरी ने थाने पर शिकायती पत्र देने के साथ ही जिलाधिकारी व चुनाव आयोग को भी पत्रक भेजा है। सूत्र बताते हैं कि क्षेत्रीय लेखपाल को जांच सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed