फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   GST team threatened if there is a mistake in tax

टैक्स में मिली गड़बड़ी तो धमकी जीएसटी टीम

Wed, 09 Feb 2022 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
GST team threatened if there is a mistake in tax
जीएसटी लागू होने के बाद सरकार की ओर से इसकी हर स्तर पर मानीटरिंग की जाती है। गड़बड़ी मिलने पर जीएसटी टीम व्यापारी के दरवाजे पर दस्तक देने पहुंचती है। कुछ ऐसा ही बुधवार को नगर के अठवरिया क्षेत्र स्थित एक इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर देखने को मिला। दुकान के मालिक दाखिल की गई जीएसटी में अंतर मिलने पर बुधवार को जीएसटी टीम उसकी दुकान पर धमक गई। टीम ने घंटो दुकान में अभिलेखों की मिलान की। कई अभिलेख अपने साथ ले गई और शेष बचे अभिलेखों को लेकर बृहस्पतिवार को आफिस आने का निर्देश दिया गया। डीसी एसआईअी विनय गुप्ता ने बताया कि जीएसटी दाखिल करने में गड़बड़ी मिली थी। जिसके कारण टीम द्वारा दुकान पर पहुंचकर जांच की गई। टीम कुछ अभिलेख साथ लाई है साथ ही शेष अभिलेख को लेकर उन्हें उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed