फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   GST raid from Mohammadpur to Bindra Bazar creating stir

Azamgarh News: मोहम्मदपुर से बिंद्रा बाजार तक जीएसटी का छापा, मचा रहा हड़कंप

Fri, 20 Jan 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
GST raid from Mohammadpur to Bindra Bazar creating stir
बिंद्रा बाजार। जीएसटी की टीम ने बृहस्पतिवार को मोहम्मदपुर से बिंद्रा बाजार तक कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा और कार्रवाई किया। इससे व्यापारियों में अफरातफरी मची रही। लगभग चार से पांच घंटे छापे व रिकार्ड खंगालने के बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर से बिंद्रा बाजार के बीच दर्जन भर से अधिक आलमीरा कारोबारी हैं। इसमें कई तो अपना ब्रांड बना कर उसकी पूरे प्रदेश में सप्लाई तक करते हैं। इन्हीं फर्मों पर बृहस्पतिवार को दिन में जीएसटी की टीम ने छापा मारा। मोहम्मदपुर बाजार से शुरू हुई जांच पड़ताल बिंद्राबाजार तक चली। इससे व्यापारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

लगभग चार से पांच घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान जीएसटी टीम ने आलमीरा कारोबारियों के गोदाम व दुकान के अलावा कारखानों पर भी पहुंच कर रिकार्ड खंगाला। छापे के बाबत न तो जांच करने पहुंची टीम के किसी सदस्य ने कुछ बोला न ही संबंधित फर्म के लोग ही अपना मुंह खोल रहे हैं। देर रात टीम के लौट जाने पर क्षेत्र के आलमीरा कारोबारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed