फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ground water level is better in 21 blocks except Satianv

सठियांव को छोड़ अन्य 21 ब्लाकों में बेहतर है भूजल स्तर

Mon, 21 Mar 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ground water level is better in 21 blocks except Satianv
जल संरक्षण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जाने के कारण गर्मी के मौसम में भूजल स्तर गिरावट आती है। जिले के 22 ब्लाकों में पल्हनी और सठियांव ब्लाक पहले डार्क जोन में थे लेकिन अच्छी बारिश वाटर रिचार्जिंग की व्यवस्था किए जाने के बाद पल्हनी तो डार्क जोन से बाहर निकल गया है लेकिन सठियांव ब्लाक डार्क जोन से अब सेमी क्रिटिकल जोन में पहुंच गया है। इस ब्लाक में अब जलसंरक्षण निरंतर कायम रखने की जरूरत है। अन्य ब्लाकों में भूजल स्तर बेहतर है।
विज्ञापन

भूजल दोहन के चलते जिले के पल्हनी और सठियांव ब्लाक डार्क जोन में पहुंच गया था। इन दोनों ब्लाकों को डार्क जोन से बाहर निकालने के लिए कृषि, सिंचाई विभाग की ओर से प्रयास किए गए। पुराने पोखरों की खुदाई कराई गई। वाटर रिचार्जिंग की व्यवस्था की गई। इन ब्लाकों में बोरिंग कराने पर रोक लगा दी गई। इसके अलावा अच्छी बारिश भी हुई। इसका परिणाम यह रहा कि पल्हनी ब्लाक डार्क जोन से बाहर आ गया जबकि सठियांव ब्लाक डार्क जोन से सेमी क्रिटिकल जोन में पहुंच गया है। अगर सठियांव में निरंतर जल संरक्षण की दिशा में कार्य नहीं किया गया तो यह ब्लाक फिर डार्क जोन में पहुंच सकता है। वहीं जनपद के अन्य 20 ब्लाक अभी तक सेफ जोन में हैं। भूजल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मानें तो भूजल स्तर बेहतर होने में अच्छी बारिश का बड़ा योगदान है। इस बार अच्छी बारिश होने से पल्हनी और सठियांव ब्लाक ब्लाक डार्क जोन से बाहर आ गए।
विज्ञापन

0
मऊ और बलिया के सभी ब्लाक सेफ जोन मेें
आजमगढ़ मंडल में तीन जनपद आजमगढ़ मऊ और बलिया भी शामिल हैं। इनमें आजमगढ़ में सिर्फ सठियांव ब्लाक सेमी क्रिटिकल जोन में है। मऊ के नौ और बलिया के सभी 17 ब्लाक सेफ जोन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
मंडल के 58 ब्लाकों में 57 ब्लाक सेफ जोन में हैं। सिर्फ आजमगढ़ का सठियांव ब्लाक सेमी क्रिटिकल जोन में हैं। भूजल स्तर बढ़ाने के लिए प्रयास किया गया था। साथ ही इस बार हुई अच्छी बारिश भी हुई जिससे इन ब्लाकों में भूजल के स्तर बढ़ गया।-रविकांत सिंह, अधिशासी अभियंता भूजल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed