फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   groom got epilepsy during vermilion bride refused to marry bride family held hostage baraties in azamgarh

आजमगढ़: सिंदूरदान के वक्त दूल्हे को आई मिर्गी, दुल्हन ने शादी से इनकार किया, घरातियों ने बरातियों को बनाया बंधक

Sun, 28 Nov 2021 05:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 28 Nov 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
groom got epilepsy during vermilion bride refused to marry bride family held hostage baraties in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले की सगड़ी तहसील क्षेत्र के छत्तरपुर दलेल गांव में शनिवार को वैवाहिक समारोह के दौरान देर रात सिंदूरदान की रस्म हो रही थी। इसी दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई और दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। घराती पक्ष ने दूल्हे के पिता व रिश्तेदार को बंधक बना लिया और बरात को बैरंग वापस कर दिया। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में समझौते का प्रयास चलता रहा।

विज्ञापन


मुबारकपुर के सुराई सठियांव से एक बारात शनिवार की रात जीयनपुर कोतवाली के छतरपुर दलेल गांव में बरात आई थी। घरातियों ने बरातियों का स्वागत किया और फिर विवाह की रस्म भी शुरू हो गई। सिंदूरदान के वक्त दूल्हे के मिर्गी का दौरा पड़ गया। जिस पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


दुल्हन ने जहां शादी से इनकार कर दिया तो वहीं घराती-बराती में विवाद भी होने लगा। बात बढ़ी तो बराती धीरे-धीरे मौके से खिसक गए। वहीं लड़की पक्ष ने दूल्हे के पिता और एक रिश्तेदार के बंधक बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े-बुजुर्गो के प्रयास से हुई वार्ता में लड़की पक्ष को 1.80 लाख देने पर समझौता हुआ। लेकिन रविवार की दोपहर तक पैसा लड़की पक्ष को नहीं मिला और परिजन दूल्हे के पिता व रिश्तेदार को बंधक बनाए हुए थे। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और नए सिरे से समझौते का प्रयास शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed