फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Grocery businessman dies during treatment

हादसे में घायल किराना व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत

Thu, 02 Sep 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Grocery businessman dies during treatment
सरायमीर। निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर के पास बुधवार की रात आटो अनियंत्रित होकर पलट गया था। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए थे। जिसमें एक घायल की इलाज के दौरान बुुधवार की देर रात मौत हो गई। मृतक किराना व्यवसायी था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

निकामुद्दीनपुर गांव के पास बुधवार की रात हुए हादसे में घायल 25 वर्षीय सतीश बरनवाल पुत्र स्व. शिवशंकर बरनवाल निवासी कस्बा सरायमीर को गंभीर चोट आई थी। घटना के समय वह वाराणसी से सामान लेकर चेकपोस्ट पर उतरा था और आटो पर सवार होकर घर जा रह था। इसी दौरान आटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से गंभीररूप से घायल हो गया। उसके अलावा चार अन्य लोग भी घायल हुए थे। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां रात 11 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक की अभी तीन माह पूर्व ही शादी हुई थी। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। अन्य घायलों में सतीश बरनवाल, सुहेल अहमद, दयाशंकर, शैलेंद्र सभी निवासी सरायमीर कस्बा व सेवानिवृत्त दरोगा दीपचंद मौर्या निवासी जगदीशपुर थाना कोतवाली फूलपुर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed