{"_id":"62d304601c366b6488542f42","slug":"gram-panchayats-doing-good-work-will-be-rewarded-azamgarh-news-vns664377685","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा काम करने वाली ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छा काम करने वाली ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत 2021-22 में बेहतर काम करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए ‘हमारी पंचायत पोर्टल’ पर 15 जुलाई से आनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। अब जिले की 1858 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन के बाद डीएम की अध्यक्षता में सात सदस्यीय जनपद परफॉरमेंस असेसमेंट कमेटी (डीपीएसी) सत्यापन करेगी, फिर राज्य स्तरीय कमेटी सत्यापन के बाद अपनी अंतिम मुहर लगाएगी। इसके बाद पुरस्कारों के लिए चयनित पंचायतों के नामों की घोषणा होगी। जिला स्तरीय कमेटी में सीडीओ उपाध्यक्ष, डीपीआरओ सचिव हैं, जबकि सीएमओ, डीडीओ, डीएसटीओ और एएमए सदस्य होंगे। आवेदन करने वाली ग्राम पंचायतों को नौ बिंदुओं पर अंक दिए जाएंगे। इसमें गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव, बालमैत्री गांव, पर्याप्त जलयुक्त गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन व महिला हितैषी गांव पर किए कार्यों के निर्धारित अंक जुड़ेंगे। चयनित ग्राम पंचायत को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। पिछले दो बार से लगातार पुरस्कार प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों को शामिल नहीं किया जा सकेगा।
पांच सितंबर से कमेटी करेगी पंचायतों का चयन
आजमगढ़। पांच सितंबर से कमेटी करेगी पंचायतों का चयनपांच सितंबर से डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति निर्धारित से दोगुनी पंचायतों का चयन करेगी। 30 सितंबर से कमेटी के स्थलीय सत्यापन करने के साथ ऑनलाइन फीडिंग करेगी। 25 अक्टूबर को ग्राम पंचायतों की सूची शासन को भेजी जाएगी। नवंबर में ग्राम पंचायतों की चयन सूची जारी होने के साथ चयनित पंचायतों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बेहतर काम करने वाली पंचायतों को पुरस्कार के रूप में विकास के लिए विशेष बजट आवंटित होगा। जिले की पंचायतें ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।