फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Graduation Second Semester, Masters First Year Exam Started From Today

स्नातक द्वितीय सेमेस्टर,परास्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा आज से शुरु

Tue, 19 Jul 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Graduation Second Semester, Masters First Year Exam Started From Today
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 20 जुलाई से पांच अगस्त तक संपंन होने वाली स्नातक द्वितीय सेमेस्टर व परास्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाओं की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। कुलपति के निर्देश पर आजमगढ़ व मऊ जनपद में कुल 15 नोडल सेंटर बनाये गए हैं, जहां प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिका पहुंचाई गई। आजमगढ़ में 10 और मऊ में 5 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। आजमगढ़ जनपद में कुल 201 महाविद्यालय परीक्षा केंद्र व मऊ में 134 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। दोनों जनपदों को मिलाकर कुल एक लाख पच्चीस हजार परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी है। परीक्षाओं के सुगम संचालन की दृष्टि से विश्विद्यालय से संबद्ध दोनों जिलों आजमगढ़ व मऊ के नोडल केंद्रों एवं परीक्षा केंद्रों की कुलपति द्वारा अनुमोदित सूची विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। जहां शासकीय एवं अनुदानित महाविद्यालयों के अभ्यर्थी सीधे विश्विद्यालय की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र लोड कर सकते हैं, वहीं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र महाविद्यालय प्रशासन द्वारा डाउनलोड कर वितरित किया जाएगा। परीक्षा के शुचितापूर्ण संचालन की दृष्टि से परीक्षा समिति द्वारा संस्तुत व कुलपति द्वारा अनुमोदित परीक्षा की नियमावली और अन्य आवश्यक निर्देश सभी प्राचार्यो/केंद्राध्यक्षों को प्रेषित किये जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed