फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Grading and evaluation of 21 Kasturba residential schools will be done

Azamgarh News: 21 कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों की होगी ग्रेडिंग और मूल्यांकन

Mon, 04 Nov 2024 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Grading and evaluation of 21 Kasturba residential schools will be done
आजमगढ़। जिले में संचालित सभी 21 कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों की ग्रेडिंग कराई जाएगी। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही उनमें उपलब्ध सुविधाओं का मूल्यांकन कराया जाएगा। ग्रेडिंग के बाद विद्यालयों की सूची प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग की कवायद का उद्देश्य जहां स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना हैं, वहीं विद्यालयों की कमियों का आंकलन कर उनको ठीक करना भी है। कस्तूरबा विद्यालयों की ग्रेडिंग के लिए सबसे पहले ऑनलाइन निगरानी कराई जाएगी। ग्रेडिंग में विद्यालयों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के आंकलन के साथ-साथ शिक्षा के स्तर एवं उसकी गुणवत्ता देखी जाएगी। शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की संख्या को भी आधार बनाया जाएगा। ए ग्रेड पाने वाले विद्यालयों को विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सुविधाएं देने का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन




इन मानकों को परखा जाएगा

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं देखी जाएंगी। शिक्षक से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक के कर्मचारी पूरे हैं या नहीं इसकी जानकारी ली जाएगी। बालिकाओं की पढ़ाई की गुणवत्ता मापी जाएगी। वहां बालिकाओं को दिए जाने वाले भोजन आदि की गुणवत्ता परखी जाएगी। साथ ही शिक्षिकाओं के साथ बालिकाओं के गुरु शिष्य एवं मित्रवत संबंधों का भी आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन


00

कस्तूरबा विद्यालयों की ग्रेडिंग तीन श्रेणियों में होगी। सबसे बेहतर को ए ग्रेड दिया जाएगा। इसके बाद बी और सी ग्रेड सबसे अंतिम पायदान वाले स्कूलों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मनोज कुमार मिश्रा, एडी बेसिक आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed