फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Governor anandiben patel seen exhibition praised Black Pottery in Collectorate building in Azamgarh

आजमगढ़ में राज्यपाल: कलेक्ट्रेट भवन में लगी प्रदर्शनी को देख हुईं खुश, ब्लैक पाटरी और साड़ियों को सराहा

Mon, 01 Nov 2021 09:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 01 Nov 2021 09:15 PM IST
सार

राज्यपाल दोपहर बाद 3.50 बजे महराजगंज से हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचीं। वहां से सीधे कलेक्ट्रेट भवन में ओडीओपी उत्पाद और स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार सामान की प्रदर्शनी देखने पहुंचीं। 

विज्ञापन
Governor anandiben patel seen exhibition praised Black Pottery in Collectorate building in Azamgarh
कलेक्ट्रेट भवन में पहुंची राज्यपाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सोमवार को एक जिला एक उत्पाद के तहत चयनित निजामाबाद की ब्लैक पाटरी और मुबारकपुर की सिल्क साड़ियों को देखा। उन्होंने कारीगरों के हुनर को सराहा। उनको और बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। 

विज्ञापन


राज्यपाल दोपहर बाद 3.50 बजे महराजगंज से हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचीं। वहां से सीधे कलेक्ट्रेट भवन में ओडीओपी उत्पाद और स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार सामान की प्रदर्शनी देखने पहुंचीं। उन्होंने हर स्टाल पर जाकर उत्पाद के संबंध में जानकारी ली और शिल्पियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


उसके बाद स्वयंसेवी संगठनों और अधिकारियों के साथ बैठक की। भारत विकास परिषद के प्रतिनिधि ने बताया कि उनकी संस्था ने दो बीमार बच्चों को गोद लेकर इलाज कराया। बीमार बच्चों का इलाज कराने के लिए संस्था तैयार है। वहां से शाम पांच बजे राज्यपाल मंडलीय कारागार के लिए रवाना हो गईं, जहां उन्होंने बंदियों से समस्याएं पूछीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल के आगमन के चलते कलेक्ट्रेट परिसर को चारों तरफ से पुलिस ने घेर रखा था, किसी को भी उधर से जाने की इजाजत नहीं थी। सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नरौली, सिधारी के साथ ही कलेक्ट्रेट तक की सारी दुकानों को बंद करा दिया गया था।

बंदरों को भगाने में पुलिस कर्मियों को छूटे पसीने

कलेक्ट्रेट क्षेत्र में बंदरों का उत्पात है। राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बंदरों ने कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने का प्रयास किया लेकिन पुलिस कर्मी पूरे दिन उन्हें भगाते रहे ताकि राज्यपाल के कार्यक्रम में किसी प्रकार का विघ्न न पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed