फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government should withdraw the amendment made in Advocate Rule

एडवोकेट रूल में किए गए संशोधन को वापस ले सरकार

Thu, 08 Jul 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Government should withdraw the amendment made in Advocate Rule
आजमगढ़। संविधान बचाओ अधिवक्ता अभियान समिति ने रौनापार थाने के अंतर्गत पलिया गांव में पुलिस उत्पीड़न के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक दीवानी कचहरी के अधिवक्ता भवन में अध्यक्ष एडवोकेट परवेज अहमद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पलिया प्रकरण को लेकर 15 जुलाई को डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आल इंडिया बार कौंसिल द्वारा एडवोकेट रूल में किए गए संशोधन को अधिवक्ताओं के हित पर हमला बताते हुए इसे अविलंब वापस लेने की मांग किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष परवेज अहमद ने कहा कि पलिया की घटना बेहद दुखद है, सभ्य समाज के लिए ऐसी घटनाएं अत्यंत शर्मनाक है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से दलित बस्ती में पुलिस तांडव की कटु निंदा की गई। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की गई। अध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर 15 जुलाई को समिति का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर कार्यवाही की मांग करेगा। साथ ही वैश्विक महामारी कोविड-19 में मृतकों की सूची सार्वजनिक पर उनके परिजनों को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की गई। अंत में दो मिनट का मौन रखते हुए समिति के सदस्यों ने फादर स्टैन स्वामी व दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया। इस अवसर पर रविंद्र यादव, अनिल कुमार राय, पूर्व बार अध्यक्ष सच्चिदानंद राय, दयाराम यादव, शिवाजी यादव, जितेंद्र हरि पांडेय, शफीक अहमद, अब्दुल्ला, इरफान, शिवेंद्र, इरशाद अहमद, मो. शाहिद सहित आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed