फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government should give financial assistance of Rs 25 lakh to the victims of poisonous liquor scandal

जहरीली शराब कांड के पीड़ितों को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद दे सरकार

Sat, 22 May 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Government should give financial assistance of Rs 25 lakh to the victims of poisonous liquor scandal
आजमगढ़। दीदारगंज विधानसभा में जहरीली शराब से मृत लोगों के परिजनों से मिलने शनिवार को लालगंज सांसद और विधायक लालगंज पहुंचे। इस दौरान पीड़ितों को आर्थिक मदद दी। साथ ही सरकार से पीड़ितों के परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ भूमिहीन पीड़ितों को आवास देने की मांग की।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीते दिनों जहरीली शराब पीने से जिले के दीदानगंज विधानसभा क्षेत्र के आमगांव सहित विभिन्न गांवों में कई लोगों की जान चली गई। शनिवार को बहुजन समाज पार्टी से लालगंज की सांसद संगीता आजाद और विधायक लालगंज आजाद अरिमर्दन मृतकों के परिजनो से मिलने पहुंचे। इस दौरान सांसद और विधायक ने पीड़ितों को सांत्वना दी। कहा कि बसपा पार्टी उनके साथ है, आप लोगों की हर स्तर पर मदद की जाएगी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों को आर्थिक मदद दी। सांसद और विधायक ने प्रदेश सरकार से मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने के साथ ही भूमिहीन परिवारों को आवास देने की मांग की। इस अवसर पर अशोक राजभर, दिनेश, संतोष राजभर, मो. ताहिर, दिलीप यादव, संजय कुमार, कुंदन कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed