{"_id":"60a511f2a0ca471a5c61244264a12ad7","slug":"government-rustic-nine-million-voters-will-decide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ लाख वोटर करेंगे गंवई सरकार का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ लाख वोटर करेंगे गंवई सरकार का फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे चरण के लिए जनपद के छह ब्लाकों में पांच दिसंबर को मतदान होना है। इसके लिए प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन द्वारा तीसरे चरण में 205 केंद्रों को संवेदनशील, 158 केंद्रों को अतिसंवेदनशील और 83 केंद्रों को अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है।
जनपद के छह ब्लॉकों अतरौलिया, अहरौला, फूलपुर, पवई, मार्टीनगंज और मिर्जापुर में मतदान होगा। इस चरण में मार्टीनगंज में सबसे ज्यादा 61 संवेदनशील बूथ हैं। अतिसंवेदनशील बूथों के मामले में सबसे आगे फूलपुर है। मार्टीनगंज विकास खंड में सबसे अधिक अति संवेदनशील प्लस बूथ हैं।
इन बूथों पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बूथों पर वीडियो कैमरा लगाने के साथ ही अतिरिक्त बल की व्यवस्था की गई है। वहीं, इस चरण में 907936 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें अतरौलिया के 101631, अहरौला के 157133, फूलपुर के 161558, पवई के 171430, मार्टीनगंज के 153174 और मिर्जापुर के 163010 मतदाता शमिल हैं। इन मतदाताओं द्वारा पांच दिसबंर को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 7956 कार्मिकों की तैनाती की गई है। इसमें 1530 पीठासीन अधिकारी और 4590 मतदान अधिकारी लगाए गए हैं। कार्मिकों की संख्या 6120 और आरक्षित पार्टियों की संख्या 459 और आरक्षित कार्मिकों की संख्या 1836 है।
तीसरे चरण में 532 मतदान केंद्रों के 1530 मतदान स्थलों पर शनिवार को मतदान होगा। प्रशासन द्वारा छहों विकास खंड मुख्यालयों पर स्ट्रांग रूम तैयार कर लिए गए हैं। अतरौलिया में राजकीय बालिका इंटर कालेज, अहरौला में जनता इंटर कालेज, फूलपुर में फरहान कांवेंट पब्लिक स्कूल ऊदपुर, पवई में कृषक इंटर कालेज बागबहार, मार्टीनगंज में कृषक इंटर कालेज सर्वोदय नगर और मार्टीनगंज के बीनापारा इंटर कालेज में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। जहां मतदान के बाद मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा।