फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government is giving priority to good governance and poor welfare: Dhruv Singh

सुशासन व गरीब कल्याण को प्राथमिकता दे रही सरकार: ध्रुव सिंह

Mon, 26 Sep 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Government is giving priority to good governance and poor welfare: Dhruv Singh
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सभी बूथों पर सुना गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार सुशासन व गरीब कल्याण को प्राथमिकता दे रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह, अखिलेश मिश्रा, ब्रजेश यादव, विनय प्रकाश गुप्ता, विवेक निषाद आदि ने सिविल लाइंस स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा की साफ -सफाई कर पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकुल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानव दर्शन जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी।
विज्ञापन

अपने इस राजनीतिक दर्शन के माध्यम से उन्होंने हर मनुष्य के शारीरिक, बौद्धिक चेतना, आत्मिक विकास की बात कही। उनका कहना था कि सबसे नीचले पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास किए बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन व गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर कार्य कर रही है। इस अवसर पर सतेन्द्र राय, अरविंद जायसवाल, वंदना सिंह, मंजु सरोज, पवन सिंह मुन्ना, नन्हकूराम सरोज, विनोद उपाध्याय, नागेंद्र पटेल, अवनीश मिश्रा, हरिवंश मिश्रा मौजूद रहे।

इसी क्रम में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा लालगंज द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सभी बूथों पर मनाई गई। जिला मीडिया प्रभारी पंकज राय ने बताया कि जिलाध्यक्ष ऋषि कांत राय के निर्देश पर बूथों पर बैठक करके पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। जिसमें विनोद राय, डीसीएफ चेयरमैन चंदेश्वर राय सहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed