फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government is ending the rights of Pasmanda society

Azamgarh News: पसमांदा समाज के अधिकारों को खत्म कर रही सरकार

Tue, 23 May 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Government is ending the rights of Pasmanda society
पसमांदा मुस्लिम समाज के तत्वावधान में सोमवार को कृषि भवन के पास मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार पसमांदा समाज के अधिकारों को खत्म कर रही है। पूर्व मंत्री अनीस मंजूरी ने कहा कि मुसलमानों की कुल आबादी का 85 प्रतिशत पसमांदा मुसलमान हैं। लेकिन उनके समस्याओं का कोई समाधान करने वाला नहीं है। देश के आठ राज्यों में समाज के लोगों ने राजनैतिक चेतना पैदा की जा रही है। कहा कि पसमांदा मुसलमानों के उत्थान के लिए सरकार बात तो करती है लेकिन कार्ययोजना बनाकर आज तक कुछ नहीं किया। एक तरफ जहां पसमांदा मुसलमानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात की जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने मौलाना आजाद फेलोशिप को बंद कर दिया है। जिससे समाज के छात्र- छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकार पसमांदा समाज के हक और अधिकार को खत्म कर रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नौशाद मंसूरी, इलियास मसूरी, मुमताज, फैजान मंसूरी, माजिद इकराम, शकील मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed