{"_id":"5fc64b958ebc3e9bac5f0cad","slug":"government-is-committing-atrocities-on-farmers-terrorists-are-telling-sanjay-singh-azamgarh-news-vns5610652183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार किसानों पर कर रही अत्याचार, बता रही आतंकवादी : संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार किसानों पर कर रही अत्याचार, बता रही आतंकवादी : संजय सिंह
विज्ञापन

बाबू बागेश्वर की जयंती पर आप सांसद ने सरकार को घेरा
शोषण के खिलाफ आगे आने और संघर्ष करने की अपील
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। बाबू बागेश्वर की जयंती खरिहानी बाजार स्थित राधा कृष्ण इंटर कालेज में शोषितों, वंचितों और यादव स्वाभिमान दिवस एवं सम्मेलन के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रभारी संजय सिंह मौजूद रहे। संजय सिंह ने कहा कि बाबू बागेश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम सभी यह प्रण लें कि हम सभी शोषण के विरुद्ध संघर्ष में आगे रहें। इसके लिए चाहे जितनी भी कुर्बानी देनी हो दी जाय और वंचित, पिछड़े, शोषितों के जीवन में उत्थान लाने के लिए लगातार संघर्ष करते रहें।
संजय सिंह ने कहा कि वर्तमान में योगी सरकार में प्रदेश के अनुसूचित जाति व पिछड़ों पर अत्याचार में रिकार्ड बढ़ोत्तरी हुई है। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। कहा कि योगी मिशन शक्ति चलाकर अपना चेहरा चमका रहे है। मोदी सरकार किसानों के साथ अत्याचार कर रही है। देश के किसानों को आतंकवादी कहा जा रहा है। यहीं किसान सरकार को एक दिन जमींदोज कर देंगे। कोरोना के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ऐसे लोगों की जांच की लिस्ट बना रही जिनका कोई वजूद ही नहीं है। स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि योगी का मीटर मिल्खा सिंह से भी तेज भाग रहा है। ये स्मार्ट मीटर नहीं स्कैम मीटर है। हम चुप बैठने वाले लोगों में नहीं है। आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता जेल जाने को तैयार है लेकिन योगीराज में हो रहे अत्याचार के विरुद्ध चुप नहीं बैठेगा। संचालन जनार्दन विद्यार्थी ने और स्वागत अशोक यादव, रविन्द्र यादव ने किया। कार्यक्रम में सच्चिदानन्द यादव, हरेन्द्र प्रताप यादव, गुलाब यादव, सकलदीप यादव, चन्द्रपति यादव, वीरेन्द्र यादव, अशोक यादव, आकाश राजभर, प्रकाश यादव, अरविन्द यादव, मनोहर यादव, विनोद यादव रहे। बिरहा गायक राजेश यादव ने अपने लोकगीत के माध्यम से कार्यक्रम में समां बांधा। राजेश यादव ने आभार जताया।