फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government handing over land to farmers, handed over to capitalists: Durga Prasad

पूंजीपतियों के हवाले सरकार कर रही किसानों की जमीन: दुर्गा प्रसाद

Sat, 05 Dec 2020 07:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Government handing over land to farmers, handed over to capitalists: Durga Prasad
सपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते हवलदार यादव। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। इसमें भाजपा शासनकाल में किसानों की समस्याओं, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर चर्चा हुई। सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान विरोधी कानून बनाकर किसानों की जमीन को पूंजीपतियों को देकर कब्जा कराना चाहती है। बढ़ती हुई महंगाई से किसान, मजदूर और गरीब परेशान है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद बलिहारी बाबू ने कहा कि सरकार ने अंबानी, अडानी को लाभ देने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम को संशोधित कर दिया। यही कारण है कि आज पूंजीपति वर्ग भंडारण कर महंगा बेचकर महंगाई को बढ़ावा दे रहे हैं। सरकार की इस गलत नीति के कारण ही किसान धान, गेहूं को औने- पौने दाम में बेचने को मजबूर हैं। बेरोगारी चरम सीमा पर है। पूर्व सांसद नंद किशोर यादव ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा किसान से लेकर सभी को भुगतना पड़ रहा है। विधायक नफीस अहमद, डा.रामदुलार राजभर ने कहा कि थाना, तहसीलों और ब्लाकों पर भाजपा नेताओं की चल रही है। निर्बल, कमजोर से प्रशासन और पुलिस धन उगाही कर रही है। निवर्तमान अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि आज पूरा देश किसान विरोधी काले कानून का विरोध कर रहा है। किसान ठंड में सड़कों पर सोने के लिए मजबूर है। सरकार उनके ऊपर लाठी चलवाने के साथ आंसू गैस के गोले छोड़वाकर किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। ऐसी परिस्थिति में सरकार को किसान विरोधी कानून वापस ले लेना चाहिए। कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नारा दिया है ‘किसानों की आय बढ़ाओ, खेती किसानी बचाओ’। पार्टी के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसान यात्रा के माध्यम से भाजपा की किसान विरोधी और जनविरोधी नीतियों को बताएंगे। इस मौके पर अखिलेश यादव, कमला प्रसाद यादव, परवेज अहमद, रामाश्रय राय, बेचई सरोज, श्याम बहादुर यादव, इसरार अहमद, ओम प्रकाश राय, अजीत कुमार राव, दुर्ग विजय, रामआसरे चौहान, सपना निषाद, भानूमति, गुड्डी देवी, किरन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed