फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government college is ready, daughters will be able to get higher education nearby

Azamgarh News: गवर्नमेंट कॉलेज बनकर तैयार, बेटियों को पास में ही मिल सकेगी उच्च शिक्षा

Mon, 17 Mar 2025 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Government college is ready, daughters will be able to get higher education nearby
आजमगढ़। जिले के मिर्जापुर ब्लॉक के बस्ती गांव में 9.42 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय महिला महाविद्यालय बनकर तैयार हो गया है। बिजली का कनेक्शन देने बाद भवन को इसी माह के अंत तक उच्च शिक्षा विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। पठन-पाठन शुरू होने के बाद बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें पास में ही शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत मिर्जापुर ब्लॉक के बस्ती गांव में सात वर्ष पहले राजकीय महिला महाविद्यालय बनाने की स्वीकृति मिली। कॉलेज के भवन को पूरा कराने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस को दी गई। इसमें तीन मंजिला भवन के साथ ही गार्डेन, पार्किंग, वायरिंग, पेयजल सुविधा के लिए ओवरहेड टैंक, बाउंड्रीवाल आदि का निर्माण कराया जाना था। बस्ती गांव में जमीन चिह्नित होने के बाद महाविद्यालय का बिल्डिंग बनाने का काम भी शुरू हो गया, लेकिन इसे पूरा होने में सात साल से अधिक का समय लग गया। हालांकि इसके पीछे कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों ने बताया कि पहली किस्त के बाद अन्य किस्त शासन से समय से नहीं मिल पाई। इसके कारण भवन के निर्माण में देरी हुई। अल्पसंख्यक विभाग की निदेशक जे. रिभा भी महाविद्यालय का दौरा कर चुकी हैं। इनके निर्देशों के अनुसार कार्यदायी संस्था ने सभी कमियों को दूर कर निर्माण पूरा कर लिया है। बिल्डिंग की तकनीकी जांच भी हो चुकी है। बिजली कनेक्शन के लिए कार्यदायी संस्था ने विभाग को स्टीमेट के अनुसार रुपये जमा कर दिए हैं। महाविद्यालय को जल्द ही बिजली कनेक्शन मिल जाएगा। इसी माह के अंत तक अल्पसंख्यक विभाग के माध्यम से महाविद्यालय को हैंडओवर करने के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा अल्पसंख्यक विभाग को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन

00
महाविद्यालय के बिल्डिंग और अन्य कार्य पूरे कर लिए गए हैं। सिर्फ विद्युत कनेक्शन होना बाकी है। इसके लिए विभाग को स्टीमेट के अनुसार धनराशि जमा कर दिया गया है। जल्द ही कनेक्शन भी मिल जाएगा। इसी माह के अंत तक अल्पसंख्यक विभाग के माध्यम से उच्च शिक्षा विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एलबी सिंह, अधिशासी अभियंता, यूपीआरएनएसएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed