फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government accused of suppressing the voice of employees

सरकार पर लगाया कर्मचारियों की आवाज दबाने का आरोप

Sun, 14 Mar 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Government accused of suppressing the voice of employees
मेहता पार्क में आंगनबाड़ी कर्मचारियों के धरने को संबोधित करती सुमित्रा सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। राज्य कर्मचारी का दर्जा और सम्मानजनक मानदेय दिए जाने सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना पांचवें दिन शनिवार को भी आंबेडकर पार्क में जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगें जल्द पूरी किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष द्रौपदी सिंह और संचालन जिला उपाध्यक्ष नीतू पांडेय ने किया। द्रौपदी ने आरोप लगाया कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले लखनऊ में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। संगठन की जिलाध्यक्ष सुमित्रा सिंह ने बताया कि सरकार हर कार्य में उनका सहयोग लेती है लेकिन उन्हें राज्य कर्मी का दर्जा नहीं देती। इसके बाद भी सम्मानजनक मानदेय नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी कराने के लिए 16 मार्च को लखनऊ में प्रस्तावित प्रदर्शन में यहां की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगी। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 15 मार्च को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लखनऊ रवाना होंगी। प्रदर्शन में जिला उपाध्याय नीतू पांडेय, प्रभु नारायण पांडेय, शीला सिंह, उषा सिंह, कंचन मिश्रा, प्रतिभा, वंदना, रानी मौर्या, अर्चना सिंह, सीमा सिंह, विद्या देवी, सुमन सिंह, अनुराधा, सुनीता, लाली किरन यादव, प्रतिमा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed