फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gorakhpur police attacked in search of wanted in Gangster

गैंगेस्टर में वांछित की तलाश में पहुंची गोरखपुर पुलिस पर हमला

Sat, 29 May 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur police attacked in search of wanted in Gangster
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव निवासी एक युवक पर गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाने में गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है। गोरखपुर पुलिस शनिवार को चांदपट्टी गांव आरोपी के घर दबिश देने पहुंची थी। इस दौरान गोरखपुर पुलिस पर गैंगेस्टर में वांछित अभियुक्त के साथ ही उसके सहयोगियों ने हमला बोल दिया। घटना के बाबत गोरखपुर पुलिस के एसआई ने रौनापार थाने में तीन नामजद समेत 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव निवासी नौशाद पुत्र मुमताज के खिलाफ गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है। शनिवार को बड़हलगंज पुलिस को कहीं से सूचना मिली कि नौशाद अपने घर पर मौजूद है। इस सूचना पर बड़हलगंज थाने की पुलिस एसआई राकेश कुमार के नेतृत्व में रौनापार थाने पहुंची। यहां से स्थानीय पुलिस केे लेकर चांदपट्टी गांव स्थित नौशाद के घर पर दबिश के लिए गई। गांव में पुलिस के पहुंचते ही नौशाद व उसके साथी चौकन्ना हो गए। घर पर पुलिस द्वारा धावा बोलते ही सभी ने मिल कर पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। गोरखपुर पुलिस की सूचना पर जब तक रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक नौशाद के अलावा अन्य हमलावर मौके से फरार हो गए। रौनापार पुलिस ने नौशाद के घर पर छापेमारी की कार्रवाई की लेकिन कोई भी नहीं मिला। घटना के बाबत गोरखपुर पुलिस के एसआई राकेश कुमार ने रौनापार थाने में नौशाद समेत तीन नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। एसओ रौनापार तारकेश्वर राय ने बताया कि गैंगेस्टर में वांछित अभियुक्त को पकड़ने के लिए बड़हलगंज थाने की पुलिस चांदपट्टी गांव आयी थी। पुलिस के साथ नौशाद व उसके साथियों ने मारपीट किया है। मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed