{"_id":"5a1706084f1c1b79548bf1c9","slug":"good-news-now-everyone-in-the-stadium-will-get-coaching","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी! अब स्टेडियम में मिलेगी सभी को कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी! अब स्टेडियम में मिलेगी सभी को कोचिंग
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्टेडियम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए जिला स्तर पर स्टेडियम हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर देखें तो सभी खेलों के लिए पर्याप्त मात्रा में कोच की तैनाती नहीं है।
मामले की गंभीरता के देखते हुए कमिश्नर ने जिलाधिकारी को विभिन्न कॉलेजों में तैनात खेल प्रशिक्षकों और फिजिकल टीचरों को स्टेडियम से अटैच करने के आदेश दिए हैं। जल्द ही ये प्रशिक्षक स्टेडियम से अटैच किये जाएंगे।
सुखदेव पहलवान स्टेडियम में कुश्ती, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कबड्डी और बैडमिंटन आदि खेलों की सुविधा है। सभी खेलों के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रशिक्षक एवं कोच उपलब्ध न होने के कारण स्टेडियम का सदुपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
खेल लगाव रखने वाले कमिश्नर के रविंद्र नायक ने खिलाड़ियों की इस परेशानी पर ध्यान दिया है। उन्होंने क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी मुद्रिका तिवारी से पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद स्टेडियम के नजदीकी कालेजों में तैनात खेल प्रशिक्षकों और फिजिकल टीचरों से खिलाड़ियों को कोचिंग दिलाने की रणनीति बनाई गई।
इसके बाद कमिश्नर ने जिलाधिकारी को इनकी सूची सौंपते हुए इन्हें स्टेडियम से अटैच करने का फैसला लिया है। सभी टीचर और प्रशिक्षक सुबह के समय में खिलाड़ियों को कोचिंग देंगे।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि कमिश्नर की ओर से सूची उपलब्ध करा दी गई है। इस संबंध में सभी को आदेश जारी किया जा रहा है। सभी फिजिकल टीचर अब स्टेडियम में बच्चों को कोचिंग देंगे।