फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Goditpatti village converted into police cantonment

Azamgarh News: पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गोड़इतपट्टी गांव

Fri, 02 Dec 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Goditpatti village converted into police cantonment
जीयनपुर के बाईपार स्थित ईट भट्टे के पास हत्या के बाद जांच करती पुलिस।संवाद - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गोड़इतपट्टी गांव निवासी निवासी संजय यादव की हत्या के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। परिजनों की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ जीयनपुर पुलिस नामजद मुकदमा जीयनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य और फोरेसिंक टीम एवं एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना के कारणों की पड़ताल की। पुलिस की जांच में प्रधानी चुनावी रंजिश का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। एक प्लाटून पीएसी लगा दी गयी है। संजय के पिता राजबली यादव का आरोप है कि चुनावी रंजिश को लेकर उनके पुत्र संजय की हत्या की गई है। प्रधानी चुनाव के दिन मतदान केंद्र पर भी चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। संजय यादव सहित कई लोग घायल हुए थे। वहीं अप्रैल 2020 में हुए प्रधानी चुनाव में संजय यादव की मां सितमी देवी और विपक्षी सुमित्रा पत्नी वीरेंद्र यादव चुनाव लड़ी थीं। जिसमें प्राथमिक विद्यालय कसड़ा आइमा मतदान केंद्र पर मतदान के दिन कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। जिसमें संजय यादव सहित कई लोग घायल हो गए थे। परिजनों का आरोप है कि वर्तमान में दो बार से सुमित्रा देवी प्रधान है। जिनसे विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस ने पिता की तहरीर पर गांव के ही वीरेंद्र यादव, बृजेश यादव पुत्रगण मेवा यादव एवं मेवा यादव पुत्र देवनरायन निवासी कसड़ा आइमा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद संजय के शव को गांव लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed