{"_id":"60d0d4808ebc3e32bb7882b1","slug":"go-door-to-door-and-ask-if-any-member-of-the-family-has-fever-and-cough-dm-azamgarh-news-vns596139780","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर जाकर पूछे परिवार में किसी सदस्य को बुखार व खासी तो नहीं! : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर जाकर पूछे परिवार में किसी सदस्य को बुखार व खासी तो नहीं! : डीएम
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने संचारी रोगों पर नियंत्रण करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ जूम एप के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई 2021 तक चलाया जाएगा। डीएम ने कहा कि घर-घर जाकर लोगों से पूछेें कि परिवार में कोई बुखार या दो सप्ताह से खांसी से पीड़ित तो नहीं है।
उन्होने कहा कि सभी नोडल विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर अपनी कार्ययोजना बना लें। उन्होने कहा कि इस रोग के नियंत्रण के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाए। रोगियों के उपचार के लिए दवाएं एवं एम्बुलेंस की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि फ्रण्ट लाइन वर्कर्स द्वारा उपलब्ध कराई गई लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची में उल्लिखित रोगियों की लक्षण के अनुसार संचारी रोग अथवा कोविड-19 मरीजों की जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कहा कि फ्रण्ट लाइन वर्कर्स द्वारा उपलब्ध कराई गई क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची में उल्लिखित रोगियों के लक्षण के अनुसार क्षय रोग के लिए जांच तथा रोगियों की उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों के नियंत्रण में साफ-सफाई का विशेष महत्व रहता है, इसलिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कूड़ा हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा नालियों की सफाई एवं मरम्मत आदि कार्यों को समय सीमा के अंदर सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि हैण्डपम्पों के चबूतरे पक्के कर लिए जायें तथा जो हैण्डपम्प खराब हैं, उसे तत्काल रिबोर कराना सुनिश्चित करें।
खराब मिले हैंडपंप तो होगी कार्रवाई: संचारी रोग के नियंत्रण को लेकर जूम एप पर हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने खराब पड़े समस्त हैंडपपों को ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि निरीक्षण के दौरान किसी भी गांव का हैंडपंप खराब स्थिति में पाया गया तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि गांव के तालाबों में फ्रेस पानी आने की व्यवस्था का प्लान तैयार किया जाए। उन्होने कहा कि घरों से निकलने वाले पानी के लिए सोख्ता बनाकर तालाब में जाने से रोकें।
विज्ञापन
नालों पर किए गए अतिक्रमण हटाने के निर्देश: जिलाधिकारी ने कहा कि आजमगढ़ एवं मुबारकपुर के नालों के ऊपर से तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए। ताकि वर्षा का पानी न रूकने पाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आवासीय क्षेत्रों से दूर जानवरों के रहने की व्यवस्था बनाई जाए। उन्होने कहा कि शूकर बाड़ों को दूर बनाने के लिए लोगों को जागरूक करें तथा इसके स्थान पर अन्य व्यवसाय अपनाने के लिए प्रेरित करें। उन्होने कहा कि जानवरों के पालन स्थल को साफ एवं स्वच्छ रखने के लिए किटनाशक दवाओं का छिड़काव व मच्छर रोधी जाली लगाने के लिए जागरूक किया जाए।