फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Glory to religion, sin is destroyed

‘धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो’

Sun, 10 May 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 10 May 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
Glory to religion, sin is destroyed
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गौरी नरायनपुर स्थित शक्ति पीठ मां कालिका मंदिर में रविवार को नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान ‘धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

शक्ति पीठ मां कालिका मंदिर पर सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। कुछ यज्ञ मंडप सजाने में तो महिलाएं कलशों को रंगने आदि कार्य में जुटी रहीं। ब्राह्मणों ने पूजन कराया। इसके बाद हाथी-घोड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ सिर पर कलश लिए 108 कन्याएं चल रही थीं। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर पांडेय चवर होते हुए अवती पहलवानपुर के शिवमंदिर पर पहुंची। इसके बाद पुन: कलश यात्रा यज्ञ मंडप पहुंची। पूजन के बाद यज्ञ मंडप में कलशों की स्थापना कराई गई।
विज्ञापन

बता दें कि श्रीविष्णु महायज्ञ में 11 मई को अग्नि प्रवेश और 18 मई को भंडारे का आयोजन किया गया है। प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दो बजे तक रामलीला, शाम सात बजे से नौ बजे तक प्रवचन होगा।कलश यात्रा में पं. दिनेश पांडेय, रमेश राय, अजय राय, सूर्यनाथ मौर्या, सूरज, सुधीर, कमलेश राय, श्रीनाथ राय, शुभम राय, वीरेंद्र मौर्य, संतोष मौर्य आदि शामल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed