फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Give water in canals according to roster: DM

रोस्टर के अनुसार नहरों में दें पानी : डीएम

Sat, 12 Aug 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Give water in canals according to roster: DM
लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सठियांव, ठेकमा, फूलपुर, जहानागंज ब्लॉक में कराई गई बोरिंग की सत्यापन रिपोर्ट एक सप्ताह में पेश करें। रोस्टर के अनुसार सभी नहरों में पानी टेल तक पहुंचाया जाए। उक्त निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बृहस्पतिवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में सर्वोच्च प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने बताया कि 384 नहरों के सापेक्ष 334 नहरों में पानी टेल तक पहुंचाया गया है। शेष में भी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि पिछले वर्ष एवं इस वर्ष की स्वीकृत नई सड़कों के लिए अवमुक्त की गई धनराशि के सापेक्ष कार्य कराएं। उप निदेशक कृषि को निर्देश दिए कि योजना का लाभ देकर किसानों को लाभान्वित करें। पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के पशुओं का शत प्रतिशत टीकाकरण कराएं। डीएम ने नगर पालिका व नगर पंचायतों एवं ग्रामीण के सामुदायिक शौचालयों को समय से खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, मुख्य राजस्व अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईएन तिवारी, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह एवं सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed