फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girls showed their strength in wrestling competition

Azamgarh News: कुश्ती प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दम

Mon, 18 Aug 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Girls showed their strength in wrestling competition
04 : कुश्ती मुकाबले में दमखम दिखातीं बालिका पहलवान।- संवाद
ठेकमा। बरसवां मदनपुर में लक्ष्मी बाई अमृत सरोवर के तट पर शनिवार को कुश्ती प्रतियोगिता हुई। आयोजन प्रधान संघ ठेकमा के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद राय के संरक्षण में हुआ। मुख्य अतिथि प्रमोद राय (ब्लॉक अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान, ठेकमा) तथा विशिष्ट अतिथि चंद्रबली यादव (प्रबंधक, वनदेवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मदनपुर) रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शुरुआत में बालिका वर्ग की दो रोमांचक कुश्तियां हुईं। पहली कुश्ती आयुषी (मदनपुर) बनाम अंशिका (मुहम्मदपुर) और दूसरी कुश्ती निष्ठा (अमौड़ा) बनाम आर्या (मदनपुर) के बीच हुआ। प्रमोद राय ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र के बालक एवं बालिकाओं को कुश्ती, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, कबड्डी आदि खेलों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। यह प्रयास निश्चित ही गांवों से निकलने वाली छुपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाएगा। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका संतोष कुमार गुप्ता ने निभाई। इस मौके पर रविकांत राय, बृजेश राय, शिवजीत विश्वकर्मा, अनिल राय, अजय राय, अरविंद यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed