फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girlfriend reached the water of Ghaghra if she had a feud with her lover

प्रेमी से हुई अनबन तो जान देने घाघरा की जलधारा में पहुंची प्रेमिका

Sat, 08 Aug 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend reached the water of Ghaghra if she had a feud with her lover
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी से अनबन होने के बाद जान देने के लिए उफनाई घाघरा के जलधारा के बीच पहुंच गई। इस बीच प्रेमी को जानकारी हुई तो वह भाग कर मौके पर पहुंचा और प्रेमिका को घाघरा कसे बाहर निकाला। वहीं लोगों की सूचना पर पहुंची रौनापार पुलिस प्रेमी युगल को थाने लाकर बैठाए हुए है।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के उसरी गांव के रहने वाले एक युवक व युवती के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रपंच चल रहा था। शनिवार को किसी बात को लेकर प्रेमिका का प्रेमी से अनबन हो गया। इसी से नाराज प्रेमिका जान देने की नियत से महुला गढ़वल बांध के खरैलिया ढाला के पास घाघरा नदी की जलधारा के बीच पहुंच गई। युवती कमर भर पानी में पहुंच चुकी थी। इसी बीच इस बात की जानकारी प्रेमी को हो गई। वह भाग कर मौके पर पहुंचा और प्रेमिका को किसी तरह से पकड़ कर बाहर लाया। इस बीच ग्रामीणों को इस बात की जानकारी हो गई तो वे भी मौके पर पहुंच गए और प्रेमी युगल को पकड़ लिया। घटना की जानकारी रौनापार थाने पर पहुंची तो पुलिस ने प्रेमी युगल को थाने लाकर बैठा लिया। समाचार लिखे जाने तक थाने पर प्रकरण को लेकर पंचायत चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed